Monsoon Update: बेंगलुरु में अगले एक सप्ताह में कम मानसून गतिविधि

June 14, 2024 11:00 AM|

बेंगलुरु शहर में अगले एक सप्ताह या लगभग दस दिनों में मौसम की गतिविधियां कम रहने की संभावना है। बारिश बहुत हल्की और थोड़े समय के लिए होगी। वहीं, कुछ दिन पूरी तरह शुष्क भी हो सकते हैं। दिन में ज्यादातर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुल मिलाकर बेंगलुरु और आसपास के लिए शहरों में मौसम की स्थिति सुखद रहेगी।

बेंगलुरु में बारिश का कोटा पूरा:टेक सिटी बेंगलुरु में पिछले एक हफ्ते से केवल हल्की बौछारें हो रही हैं। 24 घंटे की अवधि में एकल अंक में बारिश दर्ज की जा रही है। इससे पहले, शहर ने 2 जून को बहुत भारी बारिश और तूफानी परिस्थितियों का सामना किया था। राजधानी शहर ने पहले ही अपने मासिक वर्षा के कोटे को पार कर लिया है। अब तक, शहर में 152.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि मासिक सामान्य 110.3 मिमी है। अगले 7-10 दिनों में बेंगलुरु में 10-15 मिमी बारिश होने की उम्मीद है।

अगले सप्ताह बेंगलुरु का मौसम:अगले एक सप्ताह के दौरान दक्षिण भारत में कोई महत्वपूर्ण मौसमी हलचल होने की संभावना नहीं है। इस तरह पूरे क्षेत्र में और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में मौसम की गतिविधि कमजोर रहेगी। बेंगलुरु शहर में 16, 17 और 20 जून को छिटपुट और हल्की बारिश होने की संभावना है। बाकी दिनों में आसमान में हल्के और मध्यम बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी। इस अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 30°C से नीचे और न्यूनतम तापमान 20°-22°C के सुखद रेंज में रहने की संभावना है।

author image