NS-31 मिशन: जब 6 महिलाओं ने छुआ आसमान, केटी पेरी और गेल किंग बनीं ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा
Apr 15, 2025, 8:00 PM | Skymet Weather Team14 अप्रैल के दिन अंतरिक्ष की दुनिया में एक नया इतिहास बना, जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन ने पश्चिम टेक्सास (West Texas) से सफलतापूर्वक NS-31 मिशन लॉन्च किया। इस उड़ान की खास बात यह थी, ऐसा पहली बार था जब किसी मिशन की पूरी टीम महिलाओं की थी। इस ऐतिहासिक मिशन में सिंगर केटी पेरी, टीवी आइकन गेल किंग, NASA की पूर्व वैज्ञानिक ऐशा बोवे, नागरिक अधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन और फिल्ममेकर केरियन फ्लिन शामिल रहीं।
इतिहास में पहली बार, केवल महिलाओं की अंतरिक्ष उड़ान
इस मिशन की पहल लॉरेन सांचेज़ (जेफ बेजोस की मंगेतर) ने की थी। उन्होंने इस टीम को खास तौर पर महिला सशक्तिकरण और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के मकसद से चुना था। यह मिशन दुनियाभर में चर्चा का विषय बना और महिलाओं के लिए अंतरिक्ष में एक नया अध्याय लिख गया है। क्योंकि अब तक केवल एक महिला वालेन्टीना तेरेशकोवा साल 1963 में अकेले अंतरिक्ष गई थीं। लेकिन NS-31 मिशन में 6 महिलाओं ने एक साथ अंतरिक्ष की सैर की है। बता दें, ब्लू ओरिजिन अंतरिक्ष पर्यटन कराने वाली कंपनी है, जिसके संस्थापक जेफ बेजोस हैं।
इस उड़ान की खास बातें
इस मिशन के लिए न्यू शेपर्ड नामक रीयूजेबल रॉकेट का इस्तेमाल हुआ, जो पश्चिम टेक्सास से लॉन्च हुआ। उड़ान करीब 10-11 मिनट की थी, जिसमें रॉकेट अंतरिक्ष की सीमा कार्मन लाइन (100 किमी ऊपर) तक गया। जहां से सभी महिला यात्रियों को कुछ मिनटों तक भारहीनता (weightlessness) का अनुभव हुआ और उन्होंने अंतरिक्ष से धरती का अद्भुत दृश्य देखा।
जब केटी पेरी ने अंतरिक्ष में गाया "What a Wonderful World"
उड़ान के दौरान एक खास पल तब आया जब केटी पेरी ने लुई आर्मस्ट्रॉन्ग का फेमस गाना "व्हाट अ वंडरफुल वर्ल्ड" गाया। उन्होंने धरती के खूबसूरत दृश्य को देखकर भावुक होकर यह गीत गाया। वापस लौटते ही उन्होंने जमीन को चूमा और अपनी बेटी के लिए एक डेजी का फूल लाई थी, जिस केटी पेरी ने बेटी के लिए प्रेम और आशा का प्रतीक बताया। वहीं, अंतरिक्ष से वापसी लौटन गेल किंग ने कहा कि उन्हें उड़ानों से डर लगता है, लेकिन आज का मिशन "बोना फाइड फ्रीकिन’ फ्लाइट" और ज़िंदगी का सबसे अलग अनुभव था।
जानिए जानते हैं मिशन में जाने वाली महिलओं के बारें में
ऐशा बोवे – NASA की पूर्व वैज्ञानिक और बहामास मूल की पहली अंतरिक्ष यात्री हैं। अमांडा गुयेन, नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित, पहली वियतनामी और साउथईस्ट एशियन महिला अंतरिक्ष में जाने वाली हैं। केरियन फ्लिन, समाजिक मुद्दों पर आधारित कहानियों पर फिल्म बनाती हैं। गेल किंग एक अनुभवी पत्रकार है,जिन्होंने पहली बार अंतरिक्ष का रुख किया। केटी पेरी मशहूर सिंगर हैं, जो अब अंतरिक्ष में गाने वाली चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं।
स्पेस टूरिज्म की ओर बढ़ते कदम
ब्लू ओरिजिन का यह 11वां मानवयुक्त मिशन था। इससे पहले भी कई मशहूर हस्तियां जैसे विलियम शैटनर और माइकल स्ट्रेहान भी भी न्यू शेपर्ड रॉकेट से अंतरिक्ष की उड़ान भर चुके हैं। इस मिशन यह साबित किया कि स्पेस टूरिज्म (यानी आम लोगों द्वारा अंतरिक्ष यात्रा) अब धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि यह स्पेस की यात्रा करना अभी भी आम लोगों के लिए महंगी है, लेकिन यह मिशन यह दिखाता है कि अब अंतरिक्ष सिर्फ वैज्ञानिकों और अंतरिक्षयात्रियों का क्षेत्र नहीं रहा है, सपने देखने वालों के लिए भी रास्ते खुल रहे हैं।