Skymet weather

[Hindi] 26-05-2015 के लिए राष्ट्रीय मौसम वीडियो रिपोर्ट

May 25, 2015 8:38 PM |

देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का शिकंजा कसता जा रहा है। अब तक इसने 500 लोगों की जानें ले ली हैं। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, जहाँ 350 लोंगों के मरने की ख़बरें हैं।

गर्मी से उत्तर प्रदेश के भी कई इलाके उबल रहे हैं, यहां तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। स्काईमेट के अनुसार गर्मी से जल्द राहत के आसार नहीं हैं क्योंकि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, झारखण्ड, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में लू का प्रकोप जारी रहेगा।

इस समय देश के अधिकांश हिस्सों में गर्म और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन के तापमान में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।

इस बीच एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों के पास से निकल रहा है जिसके प्रभाव से जम्मू क’मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की वर्षा हो सकती है।

इस समय पूर्वोत्तर भारत के इलाके ही ऐसे एकमात्र क्षेत्र हैं जहां बारिश की गतिविधियाँ बनी हुई हैं। बारिश का कारण है बिहार और असम के उपर बना ये चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र। इसके प्रभाव से पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है।

यहां हम देख सकते हैं कि बिहार से निकलकर एक ट्रफ रेखा पूर्वी तटवर्ती भागों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश तक बनी हुई है। इसके कारण बिहार, झारखण्ड, ओड़िसा और आंध्र प्रदेश में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बादलों की गर्जना होने की संभावना है।

इधर दक्षिण भारत में प्री-मॉनसून बारिश की गितिविधयां लगभग ना के बराबर हैं। मंगलवार को केरल और इसके आसपास के भागों में ही बारिश होगी। लेकिन अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के भागों में भारी बारिश हो रही है, जो अगले 24 के 48 घंटों तक जारी रह सकती है।

अब देखते हैं कि मंगलवार को देश के कुछ प्रमुख शहरों में तापमान कैसा रहने वाला है। दिल्ली, जयपुर और भोपाल में 44 डिग्री अधिकतम तापमान होगा। नागपुर 45 डिग्री के साथ भीषण रूप से गर्म बना रहेगा। 42 डिग्री तापमान और उच्च आद्रर्ता की जुगलबंदी से मौसम चेन्नई में भी कहर बरपाएगा।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try