Skymet weather

27 अगस्त के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, छत्तीसगढ़, ओड़ीशा, मुंबई में अच्छी बारिश के आसार

August 26, 2016 6:23 PM |

 

बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओड़ीशा के तटों के पास बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र और सशक्त होते हुए निम्न दबाव में तब्दील हो गया है। इसके प्रभाव से ओड़ीशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और तेलंगाना में अधिकांश स्थानों पर मध्यम जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।

दक्षिणी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मॉनसून की अक्षीय रेखा आज भी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओड़ीशा होते हुए बंगाल की खाड़ी में है। पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश में बारिश बढ़ेगी और यहाँ कई जगह मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है। राजस्थान के दक्षिणी भागों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

इधर पश्चिमी तटों पर बनी ट्रफ तटीय महाराष्ट्र से केरल तक सक्रिय बनी हुई है। इसके प्रभाव से मुंबई सहित कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और उत्तरी केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, शेष केरल और उत्तरी तमिलनाडु में हल्की बारिश होने की संभावना है।

उत्तर भारत के मौसम का ज़िक्र अगर करें तो यहाँ पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में उत्तरी पाकिस्तान पर दिखाई दे रहा है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शनिवार को हल्की मॉनसूनी बौछारें गिर सकती है।

दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी भागों में गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। दूसरी तरफ देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है।

 

Please Note: Any information picked up from here must be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try