Skymet weather

30 अगस्त के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली सहित उत्तर भारत में अच्छी मॉनसूनी वर्षा के आसार

August 29, 2016 5:30 PM |

 

हरियाणा और उससे सटे राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के चलते दिल्ली, हरियाणा और उत्तर तथा पूर्वी राजस्थान में मंगलवार को अच्छी मॉनसूनी वर्षा होने की संभावना है।

उत्तर में पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर के पूर्वी भागों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरी पंजाब में अधिकांश स्थानों पर बारिश दर्ज की जा सकती है। उत्तर प्रदेश के तराई वाले भागों में कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा जारी रहेगी।

इधर गुजरात के कच्छ और उससे सटे पाकिस्तान पर बना चक्रवाती क्षेत्र कमजोर हो गया है। हालांकि इसके चलते पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं।

बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट के करीब एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और निम्न दबाव के बीच से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

इन सिस्टमों के चलते आंध्र प्रदेश के तटीय भागों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके अलावा उत्तरी तमिलनाडु, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की तीव्रता में मंगलवार को बढ़ोत्तरी होगी। अरुणाचल प्रदेश, ऊपरी असम, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल, दक्षिणी बिहार और उत्तरी ओड़ीशा में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होगी।

पश्चिमी तटों पर ट्रफ का विस्तार महाराष्ट्र से केरल तक बना हुआ है। पश्चिमी तटों पर उत्तरी भागों को छोड़कर शेष भागों में मध्यम वर्षा दर्ज की जाएगी। मुंबई सहित उत्तरी कोंकण क्षेत्र में बारिश कम हो जाएगी।

 

Please Note: Any information picked up from here must be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try