Skymet weather

8 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर भारत के पर्वतीय हिस्सों में फिर से बर्फबारी, पंजाब में हल्की वर्षा के आसार

February 7, 2017 3:00 PM |

 

उत्तर भारत के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है। इस सिस्टम के चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। इन राज्यों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है।

पंजाब के तराई वाले हिस्सों में भी एक-दो स्थानों पर गरज के बौछारें दर्ज की जा सकती हैं।

मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। इस सिस्टम के प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में ठंडी हवाओं का प्रभाव कम होगा और गर्म तथा आर्द्र हवाएँ चलेंगी जिससे गुजरात और राजस्थान में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी।

इसी बदलाव के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी रात का तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

हालांकि उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएँ पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओड़ीशा के कुछ आंतरिक हिस्सों को कल भी प्रभावित करेंगी जिससे इन भागों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आने का अनुमान है।

इसके अलावा इन हवाओं के चलते बुधवार को भी कोहरा कम रहेगा।

मध्य भारत में मौसम शुष्क रहेगा और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ तथा छत्तीसगढ़ में सुबह के तापमान में कल गिरावट देखने को मिल सकती है।

इधर दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में भी मौसम शुष्क ही बन रहेगा। हालांकि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। लेकिन यह सिस्टम अभी भी कमजोर है और दक्षिणी राज्यों को फिलहाल यह प्रभावित नहीं करने वाला।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try