Skymet weather

6 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, पंजाब व हरियाणा में वर्षा

January 5, 2017 4:59 PM |

 

जम्मू कश्मीर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इसके चलते जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर जबकि उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर शुक्रवार को भी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है।

इसके प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी भागों में एक ट्रफ विकसित हो गई है। इन दोनों सिस्टमों के चलते पंजाब के अधिकतर हिस्सों में और हरियाणा के कुछ भागों में गरज के साथ वर्षा दर्ज की जा सकती है। उत्तर भारत के शेष मैदानी भागों में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे।

उत्तर भारत में मौसम में इस बदलाव के साथ कोहरे में कमी रहेगी लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा।

इधर महाराष्ट्र पर बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मध्य भारत में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

पूर्वोत्तर भारत में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। इस सिस्टम के प्रभाव के कारण अरुणाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी स्थानों पर हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है।

अंडमान के दक्षिणी हिस्सों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र लगातार मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके चलते अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में मध्यम वर्षा जारी रहेगी।

यह सिस्टम उत्तरी दिशा में आगे निकल रहा है जिससे दक्षिण भारत के भागों को यह प्रभावित नहीं करेगा और इन राज्यों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try