Skymet weather

30 जुलाई के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, मुंबई, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में अच्छी मॉनसूनी वर्षा

July 29, 2016 7:38 PM |

 

पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर देश के लगभग सभी भागों में हो रही है मॉनसूनी बारिश। मुंबई और दिल्ली सहित अनेक बड़े शहरों में भी जमकर बरसा मॉनसून। देश के विभिन्न भागों पर बने मॉनसूनी सिस्टमों के चलते मौसम हुआ है मेहरबान।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इस समय हरियाणा और उससे सटे भागों पर बना हुआ है। मॉनसून की अक्षीय रेखा दिल्ली के करीब है और इस सिस्टम से होते हुए उत्तर प्रदेश तथा बिहार के ऊपर से पूर्वोत्तर भारत तक पहुँच रही है।

उत्तर में पहुंचा पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर को पार कर रहा है।

इन सभी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव के चलते पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार को भी अच्छी वर्षा जारी रहेगी। कहीं कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों और बिहार में हल्की से मध्यम बौछारें जारी रह सकती हैं।

पूर्वोत्तर में असम और मेघालय पर एक चक्रवाती सिस्टम दिखाई दे रहा है। असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में कई जगहों पर मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।

इस सिस्टम से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए पूर्वी तटों के पास से तमिलनाडु तक एक ट्रफ भी बनी हुई है। हमारा अनुमान है कि यह ट्रफ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश दे सकती है।

गुजरात पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा रहा है जो गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र में मॉनसून को सक्रिय रखेगा। गुजरात, उससे सटे राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और तटीय महाराष्ट्र में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मुंबई में भी अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

दक्षिणी प्रायद्वीप और पश्चिमी तटों पर शेष हिस्सों में हल्की मॉनसूनी बौछारें गिरने के आसार हैं।

Please Note: Any information picked up from here must be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try