Skymet weather

22 मार्च के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश जबकि दक्षिण में केरल, कर्नाटक में वर्षा

March 21, 2017 5:24 PM |

 

उत्तर भारत के पहाड़ों के करीब बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। ऊंचे शिखरों पर एक-दो जगह बर्फबारी की संभावना से भी इंकार नहीं कर सकते।

इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती सिस्टम अभी भी पाकिस्तान के मध्य हिस्सों पर है और यह उत्तर भारत के मैदानी राज्यों के मौसम को प्रभावित नहीं करेगा।

शुष्क और साफ मौसम के बीच दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के राज्यों में तापमान में व्यापक बढ़ोत्तरी जारी रहने के आसार हैं।

मध्य प्रदेश के दक्षिणी भागों, विदर्भ, मराठवाड़ा और तेलंगाना में मौसम बेहद गर्म होग।

पटना में बुधवार से बिहार दिवस का आयोजन शुरू हो रहा है। यहाँ सुबह और रात यूं तो सुहावनी होंगी लेकिन दोपहर में मौसम गर्म हो सकता है।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों का रुख करें तो यहाँ पश्चिम बंगाल से ओड़ीशा तक एक ट्रफ रेखा बन रही है। इसके प्रभाव से पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ हल्की वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

दक्षिण में चलें तो यहाँ एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी कर्नाटक और इससे सटे भागों पर बना हुआ है। इस सिस्टम से तमिलनाडु तक एक ट्रफ भी विकसित हो गई है। अनुमान है कि इन दोनों सिस्टमों के प्रभाव से दक्षिणी तटीय कर्नाटक और केरल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है।

तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try