Skymet weather

1 अक्टूबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: विदर्भ, मध्य प्रदेश, ओड़ीशा, बिहार में वर्षा के आसार

September 30, 2016 6:12 PM |

 

दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी भागों में बढ़ा है और इस समय विदर्भ तथा उससे सटे भागों पर दिखाई दे रहा है। इस सिस्टम से मध्य प्रदेश होते हुए दिल्ली तक एक ट्रफ विकसित हो गई है। इस बीच तटीय आंध्र प्रदेश के पास बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवाती सिस्टम भी बन गया है। एक ट्रफ इन दोनों सिस्टमों को जोड़ रही है। इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से विदर्भ, दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, उत्तरी तेलंगाना और ओड़ीशा में कुछ स्थानों पर मध्यम जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। इन भागों के अलावा मुंबई सहित महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण भारत के बाकी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर में दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। साथ ही कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ हल्की वर्षा या बूँदाबाँदी देखने को मिल सकती है। उत्तर भारत के शेष मैदानी हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क ही बना रहेगा।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं। यहाँ त्रिपुरा और उससे सटे मणिपुर पर एक मौसमी सिस्टम चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try