Skymet weather

[Hindi] जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का नया दौर

February 28, 2017 8:21 PM |

Snow in Jammu and kashmir_Livemint 600 उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में इस वर्ष देर से शुरू हुईं बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां लगता है जल्द बंद होने वाली नहीं हैं। इन भागों में आने वाले एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते छोटे-छोटे अंतराल के बाद निरंतर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के करीब पहुँच गया है जिसके चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा है जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के तीनों पर्वतीय राज्यों में गरज के साथ बौछारें दर्ज की जा सकती हैं। हालांकि हिमपात अगर आप देखना चाहते हैं तो इसके आसार महज़ जम्मू कश्मीर के ऊंचे पहाड़ों पर ही हैं। उत्तराखंड में पहाड़ों पर कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

बारिश का नया दौर अगले 48 घंटों तक जारी रहा सकता है। उसके पश्चात गतिविधियां कम हो जाएंगी। इससे पहले उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में जनवरी और फरवरी के महीनों में व्यापक रूप में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है। बर्फबारी के चलते जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में जन-जीवन भी प्रभावित रहा है।

भारी हिमपात के प्रभाव से जम्मू कश्मीर के ऊंचे पहाड़ों पर कई बार हिमस्खलन की घटनाएँ हुईं जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में सकड़ों पर जमा हुई भारी मात्र में बर्फ के चलते आवागमन प्रभावित हुआ। जम्मू में श्रीनगर से लेकर हिमाचल प्रदेश में मनाली और शिमला तक छोटे अंतराल के बाद हुई भारी बर्फबारी का व्यापक असर जनजीवन पर देखने को मिला।

हालांकि वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकल जाने के बाद उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में मौसम साफ हो जाएगा और अधिकांश इलाकों में खिली धूप देखने को मिलेगी।

Image credit: Livemint

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try