Skymet weather

दिल्ली में एक और झुलसाने वाला दिन, अप्रैल में पारा दूसरी बार 40 डिग्री के पार

April 29, 2024 5:30 PM |

दिल्ली में इस सीज़न का पहला 40 डिग्री तापमान 26 अप्रैल को दर्ज किया गया था, इस दिन पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि, इसी दिन शाम को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली थी और रात में अधिकांश हिस्सों में भारी तूफान आया था। इसके बाद बीते सप्ताह के आखिरी दिन थोड़े बेहतर रहे, क्योंकि दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। हालांकि, दिल्ली में तापमान एक बार फिर बढ़ने की संभावना है। आज अप्रैल में तापमान दूसरी बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

अप्रैल में दर्ज अधिकतम तापमान: दिल्ली में आमतौर पर अप्रैल में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है। पिछले 15 सालों में एक मात्र साल 2012 ही था, जब अप्रैल महीने में उच्चतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस तक रहा था, वह भी महीने की शुरुआत में 04 अप्रैल 2012 को। अप्रैल 2009 के बाद से आठ बार 42 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया था। उसके बाद से सबसे अधिक तापमान 18 अप्रैल 2010 को 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

अप्रैल में दिल्ली का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस): 2009-2024

दिल्ली के तापमान में उतार-चढ़ाव: बता दें, आज 29 अप्रैल को तापमान लगातार बढ़ने और दोपहर के कुछ समय बाद 40 डिग्री सेल्सियस तक या इससे अधिक पहुंचने की संभावना है। सतही और निचले स्तर की हवाएं सुबह के बाद चलेंगी और दोपहर के बाद तेज हो जाएंगी। तेज़ हवाओं के कारण पारे में अचानक से वृद्धि नहीं हो सकती है। हालांकि, आज दिन का अधिकतम तापमान 26 अप्रैल की तरह 41 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहने की संभावना है।

दिल्ली में बारिश और तूफान: पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 30 अप्रैल और 01 मई को एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ़ दिल्ली के बहुत करीब से गुजरेगी। कल 30 अप्रैल की देर रात तक संवहनीय( convective) बनने की संभावना है। वहीं, दिल्ली के उत्तर में कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में 04 से 07 मई के बीच छिटपुट बारिश, गरज, बिजली और तेज़ हवाओं का दौर शुरु होने की संभावना है। वहीं, अगले सप्ताह की शुरुआत दिल्ली/एनसीआर में शाम और रात के दौरान बारिश और तूफानी स्थिति के साथ हो सकती है।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try