Skymet weather

पिछले पांच सालों में दिल्ली में मार्च का पहला सप्ताह सबसे ठंडा, अगले सप्ताह बारिश की संभावना

March 7, 2024 3:27 PM |

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 4 दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया जा रहा है। उससे पहले न्यूनतम तापमान दोहरे अंक में रहा और 15 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। आज 7 मार्च को बेस वेधशाला सफदरजंग में तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वर्तमान मौसम का सबसे कम और सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस कम है। लोधी रोड स्थित मौसम कार्यालय का तापमान थोड़ा कम 8.4 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान भी सामान्य से करीब 3-4 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है।

5 सालों का सबसे ठंडा सप्ताह: पेंटाड सामान्य(पांच दिनों की अवधि) के अनुसार, दिल्ली में मार्च के पहले सप्ताह में दिन का तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस रहता है। 01 से 07 मार्च 2024 के बीच पहले सप्ताह का औसत तापमान 10.8°C दर्ज किया गया है, जो सामान्य से लगभग 2-3°C कम है. यह पिछले 5 वर्षों का सबसे ठंडा सप्ताह और पिछले 10 वर्षों का दूसरा सबसे ठंडा सप्ताह है।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान मार्च के पहले सप्ताह में

मार्च 2019 से ज्यादा ठंड: पिछले 10 सालों में मार्च के दौरान सबसे ठंडा पहला सप्ताह मार्च 2019 में दर्ज किया गया था, जब औसत तापमान 10.5°C था। मार्च 2019 के महीने में पहले सप्ताह में दो बार असामान्य न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ था। 01 मार्च को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस और 07 मार्च को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दूसरे सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान दोहरे अंक में पहुंच गया और सामान्य के करीब रहा था। हालाँकि, अगले एक सप्ताह के दौरान दिल्ली का तापमान बढ़ने की संभावना नहीं है। तापमान मुश्किल से +/- 1°C के अंतर के साथ दोहरे अंक को छू सकते हैं। इसलिए मार्च 2019 की तुलना में इस साल पहले पखवाड़े( मार्च के शुरुआती दिन) में दिल्ली का न्यूनतम तापमान कम रह सकता है।

इस दिन में दिल्ली में बारिश: पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ों से होते हुए आगे बढ़ रहा है। 09 मार्च 2024 को क्षेत्र साफ होने की संभावना है। 10 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। शुरुआती 48 घंटों तक इसका प्रभाव पहाड़ों तक ही सीमित रहेगा। 12 और 13 मार्च को दिल्ली/NCR पर इसका असर रहेगा। हवा के पैटर्न में बदलाव से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के कारण 12 और 13 मार्च को थोड़ी बारिश हो सकती है। मौसम की इस भविष्यवाणी की 24-48 घंटों के बाद पुष्टि की आवश्यकता होगी।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try