Skymet weather

HEATWAVE ALERT: भारत में 10 सबसे गर्म शहरों पर एक नजर

May 30, 2024 2:34 PM |

इस साल 2024 की भीषण गर्मी ने पूरे देश में हाहकार मचा दिया है, लोग गर्मी से बेहाल हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसे भी देश में कुछ शहर ऐसे भी है जहां तापमान बहुत अधिक है। बुधवार 29 मई को देश में इन 10 शहरों में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।

  1. उत्तर प्रदेश का प्रयागराज: कल यानी 29 मई को सबसे अधिक तापमान दिल्ली में नहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दर्ज किया गया। यहां तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रयागराज में यह अब तक का सबसे अधिक तापमान है। दो दिन से प्रयागराज भीषण गर्मी में तप रहा है। कल से हल्की राहत मिल सकती है।
  2. हरियाणा का रोहतक: रोहतक अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस के साथ देश में सबसे गर्म शहर में शामिल हो गया। हरियाणा राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है, इसके अन्य जिलों में भी पारा 45 है।
  3. हरियाणा का हिसार: हिसार में 48.5 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया। यहाँ के किसानों को फसलों की देखभाल में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
  4. हरियाणा का नारलौन: नारलौन बुधवार को  48.3°C के साथ राज्य में तीसरा और देश में चौथा सबसे गर्म शहर रहा। नारलौन में पिछले कई दिनों से तापमान 48 डिग्री या अधिक बना हुआ है। इतना अधिक तापमान नारलौन में 58 साल पहले रिकॉर्ड हुआ था।
  5. राजस्थान का पिलानी: राजस्थान में हर साल भीषण गर्मी पड़ती है। इस भी राजस्थान के कई शहर नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। बुधबार को पिलानी में 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह राजस्थान में सबसे गर्म शहर था। इससे पहले फलौदी देश और राज्य में सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ था।
  6. राजस्थान का चुरू: बीते कई दिनों से पूरा राजस्थान भीषण हीटवेव की चपेट में हैं। बुधवार को भी भीषण गर्मी पूरे राज्य में जारी रही। चुरू में 47.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। बता दें, एक दिन पहले 28 मई को चुरू 50.5 डिग्री सेल्सियस के साथ देश में सबसे गर्म शहर था।
  7. झारखंड का डालटनगंज: 29 मई को झारखंड के डालटनगंज में तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इतने अधिक तापमान के साथ डालटनगंज ने पिछले एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। झारखंड के कई हिस्सों में येलो और ऑरेंज हीट अलर्ट जारी है।
  8. उत्तर प्रदेश का हमीरपुर: हमीरपुर शहर पिछले कई दिनों से देश में 10 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में बना हुआ है। बुधवार कोहमीरपुर में 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। हालांकि, एक दिन पहले 28 अप्रैल को दर्ज हुए 48.2 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री कम है।
  9.  राजस्थान का अलवर: अलवर में 47.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को अलवर देश में नौवां सबसे गर्म शहर था। गर्मी की इस तीव्रता ने लोगों को दिन में बाहर निकलने से रोक दिया है।
  10.  उत्तर प्रदेश का झाँसी: झाँसी में भीषण गर्मी के चलते तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। यूपी में हीट अलर्ट जारी है।

फोटो क्रेडिट: अमर उजाला






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try