Skymet weather

बेंगलुरु में साल का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, तीन दिन लगातार तापमान 38 डिग्री के पार

April 29, 2024 4:22 PM |

बेंगलुरु में कल यानी 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। बेंगलुरु शहर में बीते सप्ताह के शनिवार और रविवार काफी गर्म रहे। दोनों दिन पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो अप्रैल महिने में पहले दो बार रिकॉर्ड उच्चतम तापमान को पार कर गया है। बता दें, 6 और 23 अप्रैल को बेंगलुरु में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। गौरतलब है, बेंगलुरु में 38 डिग्री और इससे ऊपर का तापमान लू की स्थिति के समान है। क्योंकि, बेंगलुरु 3000 फीट की ऊंचाई वाले पठार पर स्थित है।

बेंगलुरु में रिकॉर्ड उच्चतम तापमान: बेंगलुरु में अप्रैल महिने में उच्चतम तापमान 39.2 डिग्री तक पहुंचने का रिकॉर्ड है, जो 2016 में दर्ज हुआ था। इस साल 2024 में अप्रैल का महीना बेहद गर्म रहा है, बेंगलुरु शहर रिकॉर्ड 14 दिनों में 37 डिग्री तापमान को पार कर गया है। बता दें, अप्रैल 2016 में 10 बार अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक और उससे पार गया था। गौरतलब है, बेंगलुरु में पिछले पांच दिनों से पारा लगातार बढ़ रहा है। 24 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया था, जो कल 28 अप्रैल को बढ़कर 38.6 डिग्री पर पहुंच गया था।

अप्रैल 2024 सबसे गर्म, बढ़ेगा तापमान: बेंगलुरु में चिलचिलाती गर्मी मई 2024 की शुरुआत तक जारी रहने की संभावना है। प्रायद्वीपीय (दक्षिण) भारत का ट्रफ, जो प्री-मानसून वर्षा को ट्रिगर करता है, वह अपनी जगह से हट गया है। यह ट्रफ मई महीने के पहले हफ्ते में दोबारा अपनी जगह पर आ सकता है। इस अवधि के दौरान तापमान बढ़कर 39 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। वहीं, 05 मई 2024 से पहले गर्मी से कुछ राहत के लायक प्री-मानसून बारिश की संभावना नहीं है। अप्रैल 2024 को हाल के इतिहास में सबसे गर्म महिनों में से एक के तौर पर दर्ज किया जा सकता है।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try