Skymet weather

दिल्ली में इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, छाएंगे बादल हल्की बारिश की संभावना

March 12, 2024 1:30 PM |

राष्ट्रीय राजधानी में कल 11 मार्च को इस साल का पहला 30 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसकी पहले से उम्मीद थी। बेस वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग तीन डिग्री से ज्यादा था। बता दें, कल का तापमान पिछले दिन के अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियसस से ज्यादा बढ़ोत्तरी भी थी। पिछले सप्ताह से पारे का स्तर लगातार बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 14.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है, लेकिन अभी भी सामान्य से एक डिग्री कम है। पेंटाड सामान्य के अनुसार, मार्च के अंत में दिल्ली का तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है। उस समय न्यूनतम तापमान भी लगभग 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

मार्च में बड़े उतार-चढ़ाव: सफदरजंग स्थित रिकॉर्ड वेधशाला ने इससे पहले 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। मार्च में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान महीने के शुरुआती दिन में 29.6°C दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटों में  पीतमपुरा और रिज क्षेत्र में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। वहीं, रिज का तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मार्च एक संक्रमणकालीन महीना है, सर्दियों से लेकर प्री-मानसून तक तापमान में उतार-चढ़ाव कभी-कभी काफी बड़े होते हैं।

तापमान में गिरावट के साथ बारिश: ताजा पश्चिमी विक्षोभ शाम को उत्तरी पहाड़ों पर पहुंचेगा। इसका असर मैदानी इलाकों के मौसम पर भी पड़ेगा। हालाँकि, दिल्ली इस प्रणाली की पहुंच से काफी दूर है। इस प्रणाली के असर के कारण कुछ क्षेत्रों में थोड़े समय के लिए हल्की बारिश हो सकती है। कल 13 मार्च को सुबह के बाद और दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। इस सप्ताह के दौरान दिन का तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और न्यूनतम तापमान कम (12-14 डिग्री सेल्सियस) रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 14 से 22 मार्च के बीच शुष्क मौसम और अच्छी धूप निकलने की संभावना है।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try