Skymet weather

राजस्थान का फलोदी लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म शहर

May 28, 2024 6:59 PM |

देश में गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। राजस्थान भारत का सबसे गर्म राज्य बना हुआ है। यहां हर साल ग्रीष्मकाल में भीषण गर्मी होती है और तापमान अक्सर ऊँचाई पर पहुँच जाता है। सोमवार 27 मई को देश में 10 सबसे गर्म शहरों में से 9 राजस्थान के हैं। बता दें, जोधपुर जिले में स्थित फलोदी में लगातार पूरे देश में सबसे गर्म शहर बना हुआ है, यहां 27 मई को उच्चतम तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बाड़मेर 49.3 डिग्री सेल्सियस के साथ राजस्थान का दूसरा सबसे गर्म स्थान है। बाड़मेर भी अत्यधिक गर्मी के लिए जाना जाता है। वहीं, जैसलमेर में 48.7 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 48.5 डिग्री सेल्सियस, पाकिस्तान सीमा के पास स्थिति गंगानगर में 48.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 48.2 डिग्री सेल्सियस, कोटा एयरोड्रोम में 48.2 डिग्री सेल्सियस और चुरू में 48.0 डिग्री सेल्सियस  तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं, यूपी का जिला झांसी 48.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश के भीषण गर्मी वाले शहरों में शामिल हो गया है। यहां 126 साल के बाद इतना अधिक तापमान हुआ है, इससे पहले 20 मई 1892 को झांसी में पारा 48.1 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ था। आगरा में भी 26 साल का रिकॉर्ड टूटते हुए अधिकतम 47.8 डिग्री तापमान दर्ज किया हुआ है। साथ ही हरियाणा राज्य का नारनौल भी सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में दसवें नंबर पर है। नारनौल का तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try