Skymet weather

सर्दियों में बेहतरीन स्वाद के लिए जरूर चखें अयोध्या के ये व्यंजन, लाजवाब होती है यहां की मिठाई

January 25, 2024 1:25 PM |
अयोध्या के पारंपरिक व्यंजन

22 जनवरी के बाद पूरे भारत में अयोध्या चर्चा में हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद लाखों की संख्या में देश और विदेश से लोग अयोध्या पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। जैसा कि पता है अयोध्या एक धार्मिक नगरी है, लेकिन यह स्वादिष्ट और प्रसिद्ध भोजन के लिए भी जाना जाता है। यहां पर पर्यटन स्थलों के साथ कई तरह के खाने-पीने के पारंपरिक व्यंजन मिलते है। अगर आप भी अयोध्या जा रहे हैं तो यहां के प्रसिद्ध भोजन का स्वाद ले सकते हैं। अयोध्या के रसगुल्ला, ललकी, चारबीली पुरी और खट्टा मीठा दही का अपना अलग ही स्वाद है।

रसगुल्ला: अयोध्या की मिठाई में से प्रमुख है रसगुल्ला। इसे बनाने का तरीका थोड़ा अनोखा है। पहले रसगुल्ले को टेस्टी छाछ में उबाला जाता है, फिर गुलाबी चाशनी में डाला जाता है. यह बहुत मीठी और रसीला होता है। अयोध्या आने वाले पर्यटक इसे बड़े चाव से खाते हैं।

खुरचन पेड़ा( ललकी): अयोध्या की दूसरी फेमस मिठाई है खुरचन पेड़ा। इसे ललकी भी कहते है। खुरचन पेड़ा विशेष तौर पर सर्दियों में खाया जाता है। यह खस्ता पूरी की दिखाई देता है। खुरचन पेड़ा को गुड़, तिल और गेहूं के आने को मिलाकर तैयार किया जाता है।

चारबीली पुरी: अयोध्या की चारबीली पुरी की स्थानीय लोकप्रियता है। इसमें आलू और मैदा से बनी पूरी को अच्छे से तेल में फ्राई किया जाता है, जिससे पूड़ी स्वादिष्ट हो जाती है। इसे अच्छे से गरमा गरम खाना एक अनोखा अनुभव होता है।

खट्टा मीठा दही: अयोध्या में खट्टा मीठा दही भी बहुत ही प्रसिद्ध है। अयोध्या में मिलने वाले दही को घर पर बनाए गए मसालों के साथ तैयार किया जाता है। इसका खट्टा मिट्ठा स्वाद लोगों को खूब भाता है।

दाल की कचौड़ी: अगर आप अयोध्या में है तो यहां पर मिलने वाली दाल की कचौड़ी खाना बिल्कुल न भूलें। दाल कचौड़ी को उड़द की दाल और मूंग की दाल के मिश्रण से बनाया जाता है। ये अयोध्या में फेमस और पारंपरिक खाने में से एक है। दाल कचौड़ी का स्वाद आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा।

दही वड़ा: अयोध्या में मिलने वाले पारंपरिक फूड में से एक है दही वड़ा। अयोध्या में मिलने वाले वड़े को उड़द की दाल से बनाया जाता है, जिसमें सूखे मेले मिले होते हैं। इस मिश्रण को तेल में डीप फ्राई किया जाता है। इसके बाद दाल वड़े के ऊपर ताजा मीठा दही, लाल चटनी, चाट मसाला, काला नमक और लास्ट में भूना जीरा डाल कर परोसा जाता है। अयोध्या आने वाले पर्यटक दही वड़ा को खूब पसंद करते हैं।

गोंद के लड्डू: अयोध्या में गोंद से बने लड्डू बहुत फेमस हैं। पारंपरिक इन लड्डुओं को गोंद के साथ ड्राई फ्रूटस के मिक्स साथ तैयार किया जाता है। जिससे लड्डू बहुत जायकेदार बनते हैं। अयोध्या में मिलने वाले गोंद के लड्डू को काफी पसंद किया जाता है।

मालपुआ और रबड़ी: अयोध्या में मिलने वाले मालपुआ और रबड़ी अनोखे स्वाद के लिए जाने जाते हैं। अयोध्या में मिठाई की दुकानों की शान है यहां की रबड़ी और मालपुआ। यहां घूमने के दौरान मिठाई की दुकानों से आप इन दोनों मिठाईयों का स्वाद ले सकते हैं। अयोध्या में रबड़ी को काले और हरे अंगूर डालकर परोसा जाता है। जो रबड़ी का अगल स्वाद बनाती हैं।

राम लड्डू: हम आपको बता दे कि राम लड्डू कोई मिठाई नहीं है, बल्कि एक तरह के पकौड़े हैं। जिन्हे मूंग दाल और अन्य दालों के साथ तैयार किया जाता है। अयोध्या में सड़क किनारे खूब सारे राम लड्डू के ठेले लगते हैं। अयोध्या के रामलड्डू का स्वाद अन्य जगह के मुकाबले ज्यादा स्वादिष्ट होता है।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try