Skymet weather

प्राकृतिक सौंदर्य के शौकीनों के लिए स्वर्ग है लक्षद्वीप, समुद्र की लहरें मनमोहक, यात्रा से पहले जानें सबकुछ

January 9, 2024 4:49 PM |

लक्षद्वीप एक आकर्षक द्वीपसमूह है, जो अरब सागर में स्थित है। यह प्राकृतिक सौंदर्य और शानदार वीच हैं। प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद से यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। पीएम की यात्रा पर मालदीव के नेताओं ने टिप्पणी की, जिससे भारतीय नाराज हो गए। लोगों ने मालदीव की फ्लाइट्स कैंसिल कर दी और एक्स(ट्विटर) पर बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड करने लगा। पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरों ने भारतीयों में लक्षद्वीप घूमने की उत्सुकता बढ़ा दी है। लेकिन, घूमने से पहले लक्षद्वीप के पर्यटन स्थलों के बारे में जान ले, जो टूरिस्ट के लिए आकर्षक हैं।

सुहेली पार

सुहेली पार (Suheli Par): लक्षद्वीप के उत्तरी कोने पर स्थित सुहेली पार एक अवासीय द्वीप है। सुहेली पार पक्षी दर्शन और प्राकृतिक सौंदर्य के शौकीनों के लिए स्वर्ग है। इसे अछूता क्षेत्र भी माना जाता है, यहां विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को देखने को मिलते हैं।

अगत्ती द्वीप

अगत्ती द्वीप (Agatti Island): लक्षद्वीप का एक अद्वितीय स्वर्गअगत्ती द्वीप है। यह छोटा से द्वीप  कोरल रीफ और चमकते हुए समुद्र के लिए प्रसिद्ध है। यहां कोरल गार्डन्स और अंडरवॉटर एक्टिविटी की भरमार है। यह स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग के शौकीनों के लिए सबसे अच्छा है।

कवरत्ती द्वीप

कवरत्ती द्वीप (Kavaratti Island): कवरत्ती द्वीप लक्षद्वीप की राजधानी है। एक ऐतिहासिक मस्जिद और एक्वेरियम के लिए प्रसिद्ध है। यहां की उज्रा मस्जिद का सफेद गुंबद और लकड़ी की नक़्काशी स्थलीय विशेषताओं में शामिल हैं। कवरत्ती कोच्चि तट से लगभग 360 किलोमीटर दूर है। कावारत्ती द्वीप अपने 12 एटोल (12 Atolls), पांच जलमग्न बैंक (Five Submerged Banks) और तीन प्रवाल भित्तियों के लिए जाना जाता है। नारियल के खूबसूरत पेड़ और वाटर स्पोर्ट्स के लिए ये द्वीप पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है।

बंगारम द्वीप

बंगारम द्वीप (Bangaram Island): बंगारम द्वीप एक शांतिपूर्ण जगह है, जो सफेद रेत और हरियाली से भरा हुआ है। यहां पारदर्शी पानी में तैरने और स्नॉर्कलिंग कर सकते हैं। बंगारम द्वीप प्राचीन मूंगा चट्टान और समुद्री तटों के लिए जाना जाता है।

कलपेनी द्वीप

कलपेनी द्वीप (Kalpeni Island): लक्षद्वीप में शानदार नजारों वाला है कलपेनी द्वीप। यह एक हरित और शांत द्वीप है, जो नीले समुद्र और नारियल के बागों के साथ प्रसिद्ध है। यहां बीच समुद्र में कयाकिंग, रीफ वॉकिंग और बोटिंग सहित कई वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं। कल्पेनी द्वीप को कोइफैनी द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। चेरियम, पिट्टी और तिलक्कम द्वीप, इन तीनों द्वीपों को मिलाकर कल्पेनी द्वीप बना है। 

कदमत आयलैंड

कदमत आयलैंड (Kadmat Island): कदमत द्वीप लक्षद्वीप का प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस द्वीप पर हजारों की संख्या में पर्यटक आते है, लेकिन सबसे ज्यादा कपल्स आते है। यह द्वीप लगभग 9 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है कदमत द्वीप खूबसूरत सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए लोकप्रिय है। पर्यटक पैराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग, कयाकिंग और स्नोर्केलिंग जैसी एक्टीविटिज करते है।

मरीन संग्रहालय

मरीन संग्रहालय (Marine Museum): लक्षद्वीप के कावारत्ती द्वीप पर मरीन म्यूजियम  मौजूद है। इस संग्रहालय में समुद्र से जुडी कलाकृतियां रखी हुई है। साथ यहां समूद्री मछलियां, पानी के जानवरों की सबसे ज्यादा प्रजातियां देखी जा सकती है। समुद्री जीवन और गतिविधियों की जानकारी लेने के लिए पर पर्यटक मरीन संग्रहालय जाते है।

इस समय जाए लक्षद्वीप: वैसे तो आप पूरे साल लक्षद्वीप घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन,  सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई के बीच का होता है। मई से सितंबर के दौरान यहां बारिश होती है, लेकिन यहां के रिजॉर्ट हमेशा खुले रहते हैं। बारिश के समय में जहाज से लक्षद्वीप जाना थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है।

फोटो क्रेडिट: getty images






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try