Skymet weather

[Hindi] कोरोना वायरस लाइव अपडेट: भारत में 67 हज़ार तो दुनिया में 42 लाख के करीब पहुंचा कोविड संक्रमित लोगों का आंकड़ा

May 11, 2020 2:30 PM |
Coronavirus in India

Updated on May 11, 2020 at 02:05 PM: भारत में 67 हज़ार तो दुनिया में 42 लाख के करीब पहुंचा कोविड संक्रमित लोगों का आंकड़ा

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में अब हर दिन लगभग 4000 नए मरीजों का पता चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 4213 नए मामले सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हुई है।

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 67,635 हो गई है। इसमें 20,917 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2206 लोगों की मौत हो चुकी है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 44,029 है।

राज्य/केंद्र शासित क्षेत्र कुल मरीजों की संख्या सक्रिय मरीज ठीक हुए मौत
महाराष्ट्र 22,171 17,140 4,199 832
गुजरात 8,195 5,157 2,545 493
दिल्ली 7,233 5,031 2,129 73
तमिलनाडू 7,204 5,198 1,959 47
राजस्थान 3,898 1,537 2,253 108
मध्य प्रदेश 3,614 1,723 1,676 215
उत्तर प्रदेश 3,467 1,735 1,653 79
आंध्र प्रदेश 2,018 975 998 45
पश्चिम बंगाल 1,939 1,337 417 185

इस बीच दुनिया में भी कोरोना वायरस से संक्रमितों के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। अब समूची दुनिया में लगभग 42 लाख लोगों में इस वायरस का पता चला है। इसमें 2,84,034 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 15,00,385 लोग ठीक हो चुके हैं।

दुनिया भर में इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 24,12,365 है। इसमें 2% लोगों की स्थिति क्रिटिकल यान गंभीर है जबकि 98% लोगों के ठीक होने की संभावना है।

Updated on May 9, 2020 at 12:05 PM: दुनिया में 40 लाख से अधिक लोग संक्रमित; पौने 3 लाख से ज़्यादा लोग समा चुके हैं काल के गाल में

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3320 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़ते हुए 59,765 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 95 लोगों की मौत हुई है। इसे मिलकर कोरोना प्रभावित मरीजों में देश में 1981 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में अब तक 17,847 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस समय पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों में 39,834 सक्रिय मरीज हैं।

भारत में सबसे अधिक प्रभावी राज्य है महाराष्ट्र। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में घातक वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। महाराष्ट्र में अब तक 19,000 से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। गुजरात में 7400 से ज्यादा जबकि दिल्ली में 6318 लोगों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। तमिलनाडु में भी मामले 6000 से ऊपर पहुँच गए हैं।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 3000 से ज़्यादा लोग इससे प्रभावित हैं। दुनिया में 40 लाख को पार कर गया है कोरोना प्रभावित लोगों का आंकड़ा। 2,76,000 से ज़्यादा लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं।

Updated on May 8, 2020 at 02:30 PM: वैक्सीन आने की आस लगाए बैठी दुनिया में हर दिन बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमित मरीज, दुनिया में 40 लाख के करीब पहुंचा कोविड-19 पॉज़िटिव लोगों का आंकड़ा, भारत में 56 हजार से अधिक इसकी चपेट में

विश्व भर में हर दिन तमाम देशों से खबरें आ रही हैं कि कोरोनावायरस का एंटीडोट्स या वैक्सीन तैयार होने में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है, इस बीच कोरोना वायरस का संक्रमण निरंतर फैलता जा रहा है। दुनिया भर में जिस रफ्तार से कोरोनावायरस के मरीज बढ़ रहे हैं वह आंकड़ा डराने वाला है। विश्व में अब तक 39,30,784 मरीज इस घातक वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

दुनिया भर में तकरीबन 13,50,000 के करीब लोग ठीक हो चुके हैं। 2,70,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है जबकि पूरी दुनिया में एक्टिव मामलों की संख्या 23,12,597 है। इसमें 2% लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पूरी दुनिया में तो मामले बढ़ ही रहे हैं भारत में भी मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है, भारत में अब तक 56,508 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। देश में 16,857 लोग ठीक हुए हैं जबकि 1894 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय भारत में एक्टिव मामलों की संख्या 37,753 है।

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में घातक वायरस तेजी से फैल रहा है। महाराष्ट्र में अब तक 18,000 के करीब लोगों में यह संक्रमण पाया गया है। गुजरात में 7000 से ज्यादा जबकि दिल्ली में 6000 के करीब लोगों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। तमिलनाडु में 5403 और राजस्थान में 3453 लोगों में इस वायरस के होने का पता चला है।

Updated on May 7, 2020 at 11:30 AM: 24 घंटों में सबसे अधिक मरीज आए सामने, भारत में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 53000 के पार पहुंचा

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3561 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 89 लोगों की मौत हुई है।

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़ते हुए 52,952 हो गई है, इसमें 15,267 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1783 लोगों की मौत हो चुकी है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 35,902 हो गई है जिनका देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

राज्यवार मरीजों के मामले में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है, जहां 16758 लोगों में संक्रामण का पता चला है। राज्य में 3094 लोग ठीक हो गए हैं जबकि 651 लोगों की मौत हो चुकी है । दूसरे नंबर पर है गुजरात, जहां 6625 मरीज हैं। दिल्ली में 5532, तमिलनाडु में 4829 और राजस्थान में अब तक 3355 मरीजों का पता चला है।

इस बीच भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए वैक्सीन विकसित करने पर तेज़ी से काम चल रहा है। उम्मीद है कि वैक्सीन से जुड़ी कोई अच्छी खबर जल्द ही सुनने को मिलेगी।

इस बीच दुनिया में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ते हुए 38 लाख को भी पार कर गया है। अब तक पूरे विश्व में 2,65,094 लोगों की मौत हो चुकी है।

Updated on May 6, 2020 at 07:20 PM: महामारी कोरोना से दुनियाभर में हाहाकार, 37 लाख 50 हज़ार से अधिक लोगों के शरीर को बना चुका है अब तक अपना ठिकाना

दुनिया भर में 6 मई तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ते हुए 37,56,104 तक पहुँच गई। अब तक समूची दुनिया में 2,59,406 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 12,58,360 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। अमरीका में सबसे अधिक 12,37,761 लोगों में यह संक्रमण पाया गया है। अमरीका में 70 हज़ार से अधिक की मौत हो चुकी है।

भारत में 50,000 के लगभग लोग अब तक खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। देश में मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 1700 के करीब पहुंच गया है। भारत में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है महाराष्ट्र, जहां पर लगभग 15000 से ज्यादा लोगों में कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है। अकेले मुंबई में 9945 लोगों में यह वायरस मिला है। मुंबई में 387 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र के अलावा गुजरात, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश इस महामारी के निशाने पर हैं जहां तेजी से संक्रमितओं के मामले बढ़ रहे हैं और मौत का आंकड़ा भी ऊपर जा रहा है।

Updated on May 5, 2020 at 01:20 PM: भारत में 46 हज़ार तो दुनिया में 36 लाख से ऊपर पहुंचा कोरोना मरीजों का नंबर

कोरोना महामारी से समूची दुनिया संघर्ष कर रही है। भारत में भी हर दिन कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है भारत में इस समय मरीजों की संख्या बढ़ते हुए 46500 से ऊपर पहुंच गई है। इसमें से लगभग 13 हज़ार लोग ठीक हो गए हैं जबकि 1572 लोगों की अब तक मौत हुई है। इस समय भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 32046 है।

अलग-अलग राज्यों के क्रम में सबसे ऊपर महाराष्ट्र है, जहां 14,541 मामले सामने आ चुके हैं। लगभग 2465 लोग ठीक हो गए हैं और 583 लोग लोगों की मौत हुई है। इस समय महाराष्ट्र में 11,493 लोगों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में 5804 मरीज हो गए हैं। 319 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में 4898 लोगों में यह संक्रमण पॉजिटिव पाया गया है और अब तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 64 लोगों की मौत हुई है, 1431 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं। तमिलनाडु में 3550 लोगों में, राजस्थान में 3099, मध्य प्रदेश में 2942, उत्तर प्रदेश में 2066 लोगों में यह संक्रामण पाया जा चुका है।

दूसरी ओर दुनिया संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ते हुए 36,46,871 पहुंच गई है। पूरी दुनिया में 2,52,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 12,00,000 से अधिक उपचार के बाद ठीक हो गए हैं। इस समय दुनिया में 21,93,000 से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। इसमें 2% लोगों की स्थिति गंभीर या चिंताजनक है।

दुनिया में सबसे अधिक मरीजों के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है, जहां 12,12,955 लोग संक्रमित हैं। अमरीका में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ते हुए 70 हज़ार के करीब पहुँच गया है। दूसरे स्थान पर स्पेन है, जहां 2,48,301, इटली में 2,11,938, ब्रिटेन में 1,90,584, फ्रांस 1,69,462, जर्मनी में 1,66,152, रूस में 1,45,268, टर्की में 1,27,659, ब्राज़ील में 1,08,620, ईरान में 98,647 मरीजों में यह वायरस फैल चुका है।

चीन में 82,881 लोगों में यह वायरस पाया गया है। चीन यानि जहां से निकले इस वायरस ने समूचे विश्व में महामारी फैलाकर जीवन की रफ्तार को रोक दिया है, वह चीन मरीजों के नंबर के मामले में अब 11वें स्थान पर है। मौतों के मामले में भी यह 11वें स्थान पर है।

Updated on May 4, 2020 at 03:20 PM: भारत में 4 मई से लॉक डाउन का तीसरा चरण शुरू; रेड, ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन में बांटे गए देश के सभी 700 जिलों के लिए अलग-अलग दिशा-निर्देश

देश में आज से लॉकडाउन के तीसरे चरण की शुरूआत हो गई है। यह लॉकडाउन 17 मई तक लागू रहेगा। लॉकडाउन के तीसरे चरण में सरकार ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन वाले जिलों में छूट के अलग-अलग निर्देश दिए हैं। हालांकि कई जरूरी सामानों की दुकानें सभी ज़ोन में खुलने लगी हैं। जरूरी काम के लिए लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।

देश में आज से निर्माण कार्यों को भी शुरू करने की छूट मिल गई है। हालांकि निर्माण कार्य उन्हीं स्थानों पर शुरू किया जा सकता है, जहां मजदूर रहते हैं। देश भर में 40 दिनों के बाद आज से शराब की दुकानें भी खुलने लगी हैं।

इस बीच भारत में हर दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2553 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 72 लोगों की मौत हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते हुए 42,533 हो गई है। इनमें 29,453 एक्टिव केस हैं और 11,707 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना से देश में अब तक 1373 लोगों की जान जा चुकी है।

इस बीच एक राहत भरी खबर नीति आयोग की तरफ से आई है। नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल का मानना है कि कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या में इस समय भले ही वृद्धि हो रही है, लेकिन इसमें जल्दी ही स्थिरता आनी शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लॉकडाउन को दो सप्ताह और बढ़ाने का मकसद पहले और दूसरी चरण के दौरान हुए लाभ को और मजबूत करना है।

इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना पॉज़िटिव लोगों की संख्या बढ़ते हुए 35,81,871 पहुँच गई है। अब तक दुनिया भर में 2,48,555 लोगों को यह महामारी निगल चुकी है जबकि 11,59,500 लोग ठीक हुए हैं।

Updated on May 3, 2020 at 12:40 PM: भारत में 40 हज़ार के करीब पहुंचा कोरोना पॉज़िटिव लोगों का नंबर, देश में 1300 से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2644 नए मामले सामने आए हैं, जो किसी एक दिन में सर्वाधिक है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 83 लोगों की मौत हुई है। मौत का आंकड़ा भी एक दिन में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 39,980 हो गई है। जिसमें 28,046 सक्रिय हैं, 10,633 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1301 लोगों की मौत हो चुकी है।

विश्व में 34,85,142 लोगों में यह वायरस अब तक फैल चुका है। दुनिया में 2,44,801 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 11,24,416 लोग ठीक हो चुके हैं। मौत के मामले और सबसे अधिक मरीजों के मामले में अमरीका सबसे ऊपर है। अमरीका में अब तक 11,60,838 मरीजों का पता चला है। जबकि देश के सबसे विकसित देशों में एक अमरीका में अब तक 67,448 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Updated on May 2, 2020 at 12:40 PM: भारत में 37 हज़ार से ज़्यादा लोग कोरोना की चपेट में, दुनिया में 34 लाख से अधिक लोगों में कोविड-19 पॉज़िटिव

भारत में कई दिनों से हर 24 घंटों में 2000 से ज़्यादा मरीजों का पता चल रहा है। भारत में 2 मई तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ते हुए 37336 हो गई है। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के कई इलाके रेड ज़ोन में तब्दील हो गए हैं। 2 मई तक इन तीन राज्यों में महाराष्ट्र में 11,506, गुजरात में 4721 और दिल्ली में 3738 लोगों में अब तक इस वायरस का पता चला है।

भारत में अब तक कुल 1226 लोगों की मौत हुई है और 10,000 से अधिक लोग ठीक हुए हैं। मृतकों में सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र से है, जहां 485 लोग इस महामारी के शिकार हुए हैं। भारत में इस समय 26 हज़ार से अधिक एक्टिव मामले हैं।

दुनिया में कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। 2 मई तक समूचे विश्व में 34,02,034 लोगों में यह वायरस पाया गया है। 2,39,622 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10,83,901 लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय दुनिया में 20,78,511 एक्टिव केस हैं।

अमरीका में सबसे ज़्यादा 11,31,492 लोगों में कोरोना वायरस पॉज़िटिव पाया गया है। मौत के मामले में भी अमरीका सबसे ऊपर है, जहां 65,776 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इस महामारी का सबसे व्यापक प्रकोप अमरीका और यूरोप में देखने को मिल रहा है।

Updated on May 1, 2020 at 7:30 PM: भारत ने दो हफ्तों के लिए बढ़ाया लॉकडाउन, अब 17 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध, हालांकि ग्रीन ज़ोन वाले जिलों में मिलेगी छूट

देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मोदी सरकार ने 25 मार्च से देश भर में लॉकडाउन लागू किया। पहले लॉक डाउन की अवधि 14 अप्रैल तक थी। उसके पश्चात 19 दिनों के लॉक डाउन की घोषणा की गई जो 3 मई को ख़त्म हो रहा था।

अब तक इस महामारी का संक्रमण देश में रुका नहीं है इसलिए सरकार ने देश में लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब देश में 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी सार्वजनिक की है।

इस बीच देश में 1 मई तक कुल 35,792 लोगों में कोविड-19 पॉज़िटिव पाया गया है। 9,545 लोग ठीक हो गए हैं जबकि 1,185 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक मरीजों की संख्या महाराष्ट्र में है, जहां 10,500 लोगों में इस वायरस का पता चला है।

इस बीच अब तक दुनिया में 33,35,283 लोगों तक यह महामारी पहुँच चुकी है। 2,35,233 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10,54,276 लोग ठीक हो चुके हैं।

Updated on April 30, 2020 at 11:30 AM: चार महीनों से दुनिया को डरा रहा कोरोना, इसे हराने की दवा तैयार करने में अब तक नाकाम रही दुनिया

कोरोना वायरस के बारे में चीन में नवंबर में ही पता लगा था। लेकिन दुनिया के अन्य देशों में इसने जनवरी दिसम्बर के आखिर से लेकर जानवर में दस्तक दी। जनवरी से यह वायरस समूचे विश्व को डराने लगा। जल्द ही इसकी गंभीरता को समझते हुए विश्व स्वस्थ्य संगठन ने इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया।

यूरोप, अमरीका और एशिया के कई देशों की रफ़्तार को ब्रेक लगा देने वाले इस घातक वायरस को ख़त्म करने का तरीका विश्व के तमाम देशों में वैज्ञानिक और डॉक्टर ढूंढ रहे हैं हैं लेकिन अब तक इसका टीका बनाने में सफलता नहीं मिली है। दुनिया भर में लोग वैज्ञानिकों और चिकित्सकों पर टकटकी लगाए बैठे हैं कि जल्द कोई रामबाण इलाज़ निकले ताकि मानवता फिर से जीने लगे।

फिलहाल दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते हुए 32,20,000 से ऊपर पहुँच गए हैं। अब तक 2,28,251 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10,01,933 लोग ठीक हो चुके हैं।

अगर भारत में 30 अप्रैल तक के हालात देखें तो देश में 33 हज़ार से अधिक लोगों में यह संक्रामण डिटेक्ट हुआ है। भारत में 1,079 लोगों की मौत हुई है जबकि 8,437 लोग ठीक हुए हैं।

भारत के 5 प्रमुख राज्यों की सूची नीचे दी गई है:

Updated on April 29, 2020 at 01:30 PM: दुनिया में 31 लाख और भारत में 31 हज़ार को पार कर गई मरीजों की संख्या, भारत में अब तक एक हज़ार अधिक की हो चुकी है मौत

कोरोना वायरस की चपेट में दुनिया के लगभग 183 देश आ चुके हैं। अब तक पूरी दुनिया में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़ते हुए 31,46,200 हो गई है। विश्व में इस महामारी के कारण 29 मई की दोपहर तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,18,139 होगी थी।

इस बीच भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 31,000 के पार पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,897 नए मामले सामने आए हैं और 73 लोगों की मौत हुई है। 24 घन्टों की अवधि में देश में मौतों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। 24 घन्टे में इतनी मौत अब तक नहीं हुई थी।

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से अब तक 1,007 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 31,332 हो गई है। देश में अब तक 7,696 मरीज ठीक को चुके हैं। रिकवरी रेट सुधर कर 24.56% हो गया।

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में जारी लॉकडाउन 3 मई से आगे बढ़ेगा या नहीं इस बारे में अब तक सरकार की तरफ से कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। हालांकि लॉक डाउन के बढ़ाए जाने की संभावना सबसे प्रबल है।

Updated on April 27, 2020 at 01:30 PM: लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, चार मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की

भारत में अब तक लगभग 28000 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 884 लोगों की मौत हुई है और 6523 लोग अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। इस बीच सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में ज़्यादातर मुख्यमंत्री लॉक डाउन बढ़ाने के पक्ष में दिखाई दिए। हालांकि भारत लॉक डाउन को खत्म करने जा रहा है या इसे आगे बढ़ाया जाएगा इसे लेकर कोई स्पष्ट फैसला अभी नहीं हुआ है। लॉक डाउन के एक्ज़िट प्लान पर भी इस बैठक में चर्चा हुई है।

महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली समेत कई राज्य ऐसे हैं, जहां हर दिन कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। इससे देश की चिंता बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 1 दिन में सर्वाधिक दो हजार के करीब कोरोना पॉज़िटिव पाए गए, जिससे सरकार सकते में है।

हालांकि भारत अभी भी दुनिया के तमाम देशों से बेहतर स्थिति में है, इसके बावजूद संभावना जताई जा रही है कि 3 मई के बाद भी देश में लॉक डाउन बढ़ाया जा सकता है। लेकिन ऐसी भी संभावना है कि जहां पर कोरोनावायरस की स्थिति नियंत्रण में है या जिन भागों में एक भी कोरोना पॉज़िटिव केस नहीं है वहाँ कुछ और छूटें दी जा सकती हैं।

इस बीच दुनिया भर में कोरोनावायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 30 लाख के करीब पहुंच गया है। अब तक 2,07,023 लोगों की मौत हो चुकी है और 8,81,000 से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय कुल एक्टिव मामले हैं 19,60,705, इसमें 3% लोगों की स्थिति चिंताजनक या गंभीर है।

पूरे विश्व में अमरीका सबसे अधिक प्रभावित हुआ है जहां तकरीबन 10,00,000 लोगों में कोरोनावायरस है और 55000 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। चीन में हालात नियंत्रण में है जहां 82,830 मामले सामने आए हैं और 4633 लोगों की मौत हुई है।

Updated on April 26, 2020 at 11:00 AM: भारत में 26 हज़ार से अधिक लोगों में कोविड-19 पॉज़िटिव, अब तक 825 की हुई है मौत

कोरोना वायरस का संक्रमण भारत के अलावा यूरोप और अमरीका समेत दुनिया के सभी देशों में हर दिन बढ़ता जा रहा है। पूरे विश्व में अब तक जितने परीक्षण किए गए हैं उनमें से 29,21,456 लोगों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। 2,03,289 लोगों की अब तक मौत हुई है। ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। अब तक 8,37,000 से ज्यादा लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

इस समय पूरे विश्व में एक्टिव मामले यानी जिन लोगों में कोरोनावायरस पॉज़िटिव है उनकी संख्या 18,81,164 है, जिसमें से 3% लोगों की स्थिति गंभीर यानि चिंताजनक है। जबकि 97% लोग यानी 18,23,297 लोग उपचार के बाद ठीक हो सकते हैं।

अमरीका में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9,60,000 से ऊपर हो गई है। अब तक अमरीका में 54,265 लोगों की मौत हुई है और 1,18,000 लोग ठीक हुए हैं।

भारत में भी तमाम नियंत्रणों के बावजूद हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब तक भारत में 26,496 लोगों में यह वायरस पॉजिटिव पाया जा चुका है, जिसमें 825 लोगों की मौत हो गई है और 5939 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं। इस समय एक्टिव मामले 19,720 हैं।

Updated on April 25, 2020 at 02:50 PM: दुनिया में 2 लाख के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा, 28 लाख से अधिक लोगों में फैल चुका है संक्रमण

दुनिया की रफ्तार पर ब्रेक लगा देने वाली महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब तक पूरी दुनिया में 28,36,000 से ज़्यादा लोगों में यह संक्रमण पहुंच चुका है और तकरीबन 1,98,000 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच राहत की खबर है कि पूरी दुनिया में अब तक 8,08,000 से ज्यादा लोग संक्रमण के बाद उबर कर ठीक हो चुके हैं।

दूसरी ओर भारत में 25,000 के लगभग लोगों में कोरोना वायरस पॉज़िटिव पाया गया है, जिसमें से 780 लोगों की मौत हुई है और 5500 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं। भारत में इस समय एक्टिव मामले 18,252 हैं।

कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा पीड़ित इस समय अमेरिका है, जहां पर 52,217 लोगों की मौत हो चुकी है। अमरीका में अब तक 9,25,758 लोगों में यह पॉजिटिव पाया गया है। मौत के मामले में दूसरे नंबर पर है इटली है, जहां 25,969 लोग मारे गए हैं। तीसरे नंबर पर स्पेन है जहां 22524 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 22,245 और ब्रिटेन में 19,506 लोग अब तक इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

यूरोप में 1,227,286 और अमरीका में 925,758 लोगों में संक्रमण फैला है। अकेले यूरोप और अमरीका में कुल 21,53,044 मरीज हैं, जो पूरी दुनिया का 70% से भी ज़्यादा है। हालांकि अन्य अफ्रीकी और एशियाई देशों में जांच की रफ्तार काफी कम है जिससे जांच बढ़ने पर मामले और बढ़ सकते हैं।

Updated on April 24, 2020 at 11:30 AM: अमरीका में 50 हज़ार से ऊपर पहुंचा मौतों का आंकड़ा; इटली, स्पेन, ब्रिटेन समेत यूरोप में भी हाहाकार

भारत सहित दुनिया के तमाम देशों में कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दुनिया में 24 अप्रैल तक प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ते हुए 27 लाख को पार कर गई। अकेले अमरीका में लगभग 8 लाख 90 हज़ार लोगों में कोविड-19 पॉज़िटिव पाया गया है। अमरीका में 50243 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

स्पेन में 213,024, इटली में 189,973, फ्रांस में 158,183, जर्मनी में 153,129, ब्रिटेन में 138,078 लोग अब तक इसकी चपेट में आए हैं। चीन में 82,804 लोग और भारत में 23,502 लोगों में अब तक कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है। समूचे यूरोप में अब तक लगभग 12 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं। यूरोप में 1,14,272 लोगों की मौत हुई है।

दुनिया में अब तक 1,91,074 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग 7 लाख 50 हज़ार लोग ठीक हो गए हैं। भारत में अब तक 722 लोगों की मौत हुई है।

इस बीच अमरीका और ब्रिटेन में विकसित किए गए टीकों का मानव परीक्षण शुरू हो गया है। दुनिया भर की नज़रें इन परीक्षणों पर हैं।

Updated on April 23, 2020 at 01:20 PM: समूची दुनिया पर भारी कोरोना महामारी, दुनिया में 26 लाख से ज़्यादा हो चुके हैं संक्रमित

कोरोना को लेकर देश और दुनिया से हर दिन एक नई डरावनी तस्वीर सामने आती है। जबकि दुनिया में लगभग हर कोई इस प्रतीक्षा और इस उम्मीद में बैठा है कि कैसे इस महामारी से पीछा छूटे। लोग यह भी उम्मीद लगा रहे हैं कि जल्द से जल्द कोई टीका बने, दुनिया इस महामारी का मुक़ाबला कर सके।

इस बीच पूरे विश्व में कोरोना के 26,45,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। अब तक लगभग 1,85,000 लोगों की जान गई है और 7,23,000 से ज्यादा लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। वर्तमान समय में दुनिया में 17,38,328 मरीज ऐसे हैं जिनमें कोरोनावायरस है और इनका इलाज चल रहा है।

भारत में जिस तेजी से कोरोना के मामले बढ़े हैं उससे यह आयरलैंड और स्वीडन जैसे यूरोपीय देशों से भी आगे निकल गया है। यहाँ गौर तलब है कि यूरोप दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां सबसे अधिक 11,74,000 लोगों में संक्रमण फैला है।

भारत में अब तक 21597 लोगों में कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है। भारत में 681 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप के बाद अमरीका में तबाही मचा रहे इस वायरस के कारण अमरीका में मरने वालों का आंकड़ा 50 हजार के करीब पहुंच गया है और 849000 से ज्यादा लोग अब तक प्रभावित हुए हैं। मृतकों के मामले में अमरीका के बाद इटली दूसरे नंबर पर है, जहां 25085 लोगों ने अब तक जान गंवाई है।

Updated on April 22, 2020 at 07:20 PM: कोरोना रूपी दैत्य लगातार बढ़ा रहा अपना आकार, अब तक लगभग 26 लाख लोगों के शरीर में कर चुका है प्रवेश

समूचे विश्व में अब तक कोरोना के लगभग 26 लाख मरीजों का पता चला है और तकरीबन 1 लाख 80 के आसपास लोगों की मौत हुई है। अकेले अमरीका में 8 लाख लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जबकि 45000 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में भी हर राज्य से हर दिन मामले सामने आ रहे हैं और यही कारण है कि अब भारत में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 20,000 को पार कर गई है और देश में 600 से ज्यादा लोग अब तक इस महामारी की भेंट चढ़ चुके हैं। भारत में अब तक 20471 मरीज़ पॉजिटिव पाए गए हैं। 652 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 5221 लोग संक्रमित हुए हैं और 251 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात दूसरे नंबर पर है, जहां 2272 लोगों में कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है और 95 लोग जान गवा चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी 2156 लोग इसकी चपेट में अब तक आ चुके हैं 43 लोग मारे गए हैं। राजस्थान चौथे नंबर पर है, जहां 1801 लोगों में कोरोना वायरस मिला है और 25 लोग मारे गए हैं।

इस बीच दुनिया के तमाम देश इस विषाणु की काट खोजने में लगे हुए हैं। ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने हाल ही में अपने प्रयोग से एक टीका विकसित किया है जिसका कल, बृहस्पतिवार से मानव प्रयोग शुरू होगा। यानी पहला ह्यूमन टेस्ट किया जाएगा। यह कितना प्रभावी होगा और कितना असफल होगा यह टेस्ट होने के बाद ही पता चलेगा। इसकी जानकारी स्वयं ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री ने दी है।

Updated on April 21, 2020 at 11:20 AM: भारत में 18 हज़ार से अधिक बीमार, दुनिया में 25 लाख के करीब पहुंचा बीमारों का आंकड़ा

भारत में कोरोना वायरस के लिए रैंडम रैपिड टेस्टिंग अभी नहीं हो रही है, इसके बावजूद हर दिन एक हज़ार से ज़्यादा मरीजों का पता चल रहा है। भारत में अब तक कोरोना के 18500 से ज़्यादा पॉज़िटिव पाये गए हैं। देश में लगभग 600 मरीजों की मौत हो गई है। इसमें 3252 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी भी दे दी गई है।

महाराष्ट्र में 4666, दिल्ली में 2081, गुजरात में 1939 लोगों में कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।

दुनिया भर में आंकड़े तेज़ी से ऊपर जा रहे हैं। अब तक 2,482,272 प्रभावित हुए हैं। दूसरी ओर 170,472 लोगों की मौत हो चुकी है। अमरीका में 792,938, स्पेन में 200,210, इटली में 181,228, फ्रांस में 155,383, जर्मनी में 147,065 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रामण पॉज़िटिव पाया गया है।

अमरीका में 42000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में 20,852 लोगों की मौत हो चुकी है।

Updated on April 20, 2020 at 11:50 AM: कोरोना का दुनिया में कोहराम, दुनिया में मरीजों की संख्या बढ़कर 24 लाख को पार कर गई, अकेले यूरोप में 10 लाख से ज़्यादा मरीज

विश्व में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 20 अप्रैल को समूचे संसार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ते हुए 24 लाख से ऊपर पहुंच गया है। अब तक एक लाख 65 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले यूरोप में 10 लाख से ज़्यादा लोगों में यह घातक वायरस पॉज़िटिव पाया गया है।

अमरीका में भी त्राहिमाम मची है। अमरीका में 7,65,000 के करीब पहुँच चुके हैं। अब तक अमरीका में 40 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है।

भारत में भी हर दिन लगभग 1 हज़ार से ज़्यादा लोगों में यह संक्रमण पाया जा रहा है। अब तक भारत में 17,615 लोगों में कोविड-19 पॉज़िटिव पाया गया हैं। मरने वालों का नंबर भी बढ़कर 559 पहुँच गया है।

राज्यों का क्रम देखें तो महाराष्ट्र में 4202, दिल्ली में 2003, गुजरात में 1743, राजस्थान में 1478, तमिलनाडु में 1477, मध्य प्रदेश में 1407, उत्तर प्रदेश में 1084 लोगों में यह संक्रमण पाया गया है।

Updated on April 19, 2020 at 11:30 AM: अमरीका में मचा हड़कंप, 40,000 के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा, भारत में 16,000 से ज़्यादा लोग संक्रमित

अमरीका में लगातार मामले बढ़ रहे हैं और अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आने के कारण लगभग 40000 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे अमरीका के कई राज्यों में हड़कंप मचा हुआ है। दुनिया की सबसे अमीर और सबसे शक्तिशाली देश की संज्ञा वाले अमरीका असहाय हो गया है क्योंकि वह इस अनहोनी को टालने के लिए कुछ भी नहीं कर पा रहा है। 

अमरीका में अब तक लगभग 7,40,000 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। सबसे अधिक संक्रमण में न्यूयॉर्क में है, जहां आंकड़ा तकरीबन ढाई लाख है। सबसे ज्यादा मौतें (17,671) भी न्यूयॉर्क में ही हुई हैं।

न्यूयॉर्क के अलावा न्यूजर्सी, मैसाचुसेट्स से लेकर इलिनॉइस और पेंसिलवेनिया तक इस जानलेवा वायरस ने हमला बोला है और तकरीबन हर अमरीकी राज्य में इसने दस्तक दे दी है। सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि दुनिया की सबसे सतर्क और महफूज मनी जाने वाली अमरीकी सेना में भी वायरस की घुसपैठ हो चुकी है। अब तक तकरीबन 5000 सैनिकों में यह संक्रमण पॉजिटिव पाया गया है।

अमरीका के अलावा यूरोपीय देशों में भी हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्पेन, इटली, फ्रांस और ब्रिटेन में हालात अभी भी बदतर हैं। इन देशों में लोगों में एक खौफ का माहौल है। स्पेन में 194,416, इटली में 175,925, फ्रांस में 151,793, जर्मनी में 143,724, ब्रिटेन में 114,217 लोगों में इसका संक्रमण फैला है। 

दिलचस्प है कि दुनिया को इस वायरस की आग में झोंकने वाले चीन में हालात हर दिन सुधर रहे हैं। 

भारत की बात करें तो भारत में अब तक लगभग 17000 लोग इसकी चपेट में आए हैं और 521 लोगों की मौत हुई है। जबकि तकरीबन ढाई हजार लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं। भारत में महाराष्ट्र में 3000 से ऊपर पहुंचा गया है कोरोना रोगियों का आंकड़ा। लगभग 2000 मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर है दिल्ली। 

Updated on April 18, 2020 at 1:30 PM: अमरीका में एक दिन में 4000 कोरोना की भेंट चढ़े, भारत में 14 हज़ार से अधिक संक्रमित

अमरीका में पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग 4000 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में दुनिया के किसी भी देश में यह सबसे अधिक मौत का आंकड़ा है। अमरीका में त्राहिमाम है। पूरी दुनिया में इस समय 22 लाख से अधिक लोगों में यह संक्रमण पाया गया है। इसमें सात लाख से ज्यादा मरीज सिर्फ अमरीका के हैं। अमरीका में 37000 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

पूरी दुनिया में 1,54,000 से अधिक लोग इस महामारी के शिकार हो चुके हैं। इसमें महज 4 देशों में 1,00,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। जिसमें स्पेन में 20,000 इटली में 22,000 फ्रांस में 18000 शामिल हैं। इसके अलावा ब्रिटेन में 14,500 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। जर्मनी में 4352 और चीन में 4632 लोगों की मौत हुई है।

भारत के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत में भी हर दिन 1000 से ज्यादा नए मरीजों का पता चल रहा है। 18 अप्रैल की दोपहर तक भारत में 14400 से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 488 पहुंच गया है। लेकिन राहत की बात यह है कि इस समय भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों का प्रतिशत भी बढ़ रहा है। अब तक 2045 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं।

इस बीच यह माना जा रहा था कि बढ़ते तापमान से कोरोनावायरस के संक्रमण यानी इसके प्रसार में कुछ लगाम लगेगी। लेकिन वैज्ञानिक अभी इसको लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। इतना अवश्य है कि अगर तापमान बढ़ता है तो सोशल डिस्टेंसिंग का जो सरकार का निर्देश है उसे फॉलो करने में मदद मिलेगी। लेकिन इस समय देश के तमाम इलाकों में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं, जिससे इन निर्देशों का पालन लोगों को सख्ती से करना पड़ेगा।

Updated on April 17, 2020 at 11:30 AM: लगभग 22 लाख लोगों में पता चला है कोरोना का संक्रमण, लगभग डेढ़ लाख चढ़ चुके हैं इसकी भेंट

इस खतरनाक वायरस की दवाई की तलाश में दुनिया के तमाम देश जुटे हुए हैं। इस बीच यह घटक महामारी हर दिन लगभग एक लाख लोगों को अपनी चपेट में ले रही है और तकरीबन 10 हज़ार के आसपास लोगों की मौत भी रोज़ हो रही है।

मेडिकल क्षेत्र में काम करने वालों के लिए लगातार चुनौती बढ़ती जा रही है। आम लोगों के लिए यह अंदाज़ा लगाना भी मुश्किल है कि किस तरह से चिकित्साकर्मी अपनी और अपने परिवार की चिंता को पीछे छोड़कर अपनी जान जोखिम में डाल कर अस्पतालों में डटे हुए हैं। भारत सहित दुनिया के कई देशों में चिकित्साकर्मी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। कुछ डॉक्टर्स शहीद भी हो गए हैं।

ऐसे में आम नागरिकों की ज़िम्मेदारी और बढ़ जाती है कि कोरोना की कड़ी को तोड़ने के लिए प्रयासरत रहें। जो लोग भी गैर ज़रूरी सेवाओं में शामिल नहीं हैं, वो घर से कम से कम निकलें। याद रखिए आप घर में रहकर देश के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। इस बीच पूरी दुनिया में 17 अप्रैल की सुबह तक संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ते हुए लगभग 22 लाख के करीब पहुँच गया है। अब तक देश लाख के आसपास लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में 13 हज़ार से अधिक लोग इसकी चपेट में आए हैं और 450 के लगभग लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Updated on April 16, 2020 at 01:30 PM: विश्व में 21 लाख के करीब कोरोना पीड़ित, भारत में भी 12 हज़ार से ऊपर पहुंचा मामला

दुनिया के तमाम देशों में कोरोना महामारी से त्राहिमाम मची है। अमरीका सहित यूरोप के देशों में कोरोना का भीषण प्रकोप देखने को मिल रहा है। भारत में भी हर दिन 1000 से अधिक लोगों में कोरोना पॉज़िटिव पाया जा रहा है।

अब तक अमरीका में 6,44,000 से ज़्यादा लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया जा चुका है। अमरीका में सबसे अधिक मौते हुई हैं। 28,554 लोग मारे गए हैं।

सबसे अधिक प्रभावित लोगों के मामले में अमरीका के बाद स्पेन (180,659), इटली (165,155), फ्रांस (147,863), जर्मनी (134,753), ब्रिटेन (98,476), चीन (82,341), ईरान (76,389), तुर्की (69,392), बेल्जियम (33,573) हैं। इन दस देशों में 1,17,000 से ज़्यादा मौतें हुई हैं।

दुनिया भर में 16 अप्रैल की दोपहर तक 2,084,744 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। अब तक दुनिया में 134,685 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर भारत में 12,456 लोगों में संक्रमण फैल चुका है जबकि 423 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें महाराष्ट्र में हालत सबसे अधिक खराब हैं, जहां 3000 से ज़्यादा लोगों में यह बीमारी फैल चुकी है। दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में भी तेज़ी से आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं।

Updated on April 15, 2020 at 11:30 AM: 20 लाख को पार कर गया कोरोना मरीजों का आंकड़ा, दुनिया में 1 लाख 26 हज़ार को निगल चुकी है अब तक यह महामारी

दुनिया भर में घातक कोरोना वायरस से अब तक 20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। 1,26,754 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिक मरीजों की संख्या और मौतों की संख्या के मामले में अमरीका सबसे ऊपर है।

भारत में भी मामलों में तेज़ी से वृद्धि हो रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना की जांच हर दिन बहुत कम हो रही है इसलिए बड़ी संख्या निकलकर सामने नहीं आ रही है। जैसे ही जांच बढ़ेगी भारत में भी आंकड़े चौंकाने वाले होंगे। भारत में अब तक 10 हज़ार से ज़्यादा लोगों में कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है और लगभग 400 लोगों की मौत हुई है।

इस बीच सरकार ने लॉक डाउन के लिए आज दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं। संशोधित दिशा निर्देशों के अनुसार, हवाई, रेल और सड़क मार्ग से यात्रा करना, शैक्षणिक और प्रशिक्षण संस्थानों का संचालन, औद्योगिक और वाणिज्यिक गतिविधियां, सिनेमा हॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर रोक लागू रहेगी। सरकार ने कहा है कि चूंकि, लॉकडाउन-2 के दौरान सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग आदि बंद रहेंगे तो ऐसे में ऑनलाइन शिक्षा दी जा सकती है। सभी सामाजिक, राजनीतिक और अन्य आयोजनों पर भी रोक जारी रहेगी। इसके अलावा जब तक देश में लॉकडाउन लागू है, तब तक सभी धार्मिक स्थलों को भी बंद रखा जाएगा।

वहीं, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों पर घर में बने मास्क का इस्तेमाल करना अनिवार्य कर दिया गया है। संशोधित दिशा निर्देशों के अनुसार, कार्यालयों को सैनिटाइटर उपलब्ध कराने, गाइडलाइन्स के अनुसार शिफ्ट चलाने,  थर्मल स्क्रीनिंग कराने के आदेश दिए गए हैं।

Updated on April 14, 2020 at 01:30 PM: दुनिया में 20 लाख के करीब पहुंचा कोरोना प्रभावित मरीजों का आंकड़ा, मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 1 लाख 20 हज़ार के करीब

दुनिया में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी पर लगाम लगने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन विश्व में लगभग 1 लाख से ज़्यादा नए मरीजों में कोरोना पॉज़िटिव पाया जा रहा है। विश्व में 14 अप्रैल तक मरीजों की संख्या बढ़कर 19,29,221 हो गई। अब तक 1 लाख 19 हज़ार से अधिक लोग पूरी दुनिया में इस महामारी के चलते जान गंवा चुके हैं।

भारत में अब तक 10,541 लोगों में कोविड-19 का वायरस मौजूद पाया गया है। जबकि 358 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस के फैलाव सबसे तेज़ी से दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हो रहा है। महाराष्ट्र इसमें भी सबसे ऊपर है।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को लॉक डाउन की समय सीमा समाप्त होने से पहले आज देश के नाम अपने सम्बोधन में लॉक डाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है।

Updated on April 13, 2020 at 12:30 PM: भारत में कोरोना के शिकार 9000 के पार, 300 ज़्यादा लोगों ने गंवाई है जान

भारत में 21 दिन के लॉक डाउन का आज 20वां दिन है। अब तक सरकार यह फैसला नहीं कर सकी है कि लॉक डाउन की अवधि आगे बढ़ाई जाएगी या नहीं। अगर लॉक डाउन आगे भी लागू किया जाता है तो नियम कायदे क्या हैं इस बारे में भी अब तक स्पष्ट नहीं है। हालांकि कयास अलग-अलग लगाए जा रहे हैं।

इस बीच भारत में हर दिन में मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। 13 अप्रैल की दोपहर तक भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ाकर 9200 के करीब पहुँच गया। 300 से ज़्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। 1 अप्रैल के बाद से हर दिन 500 से अधिक नए मरीजों का पता चल रहा है। इसमें भी 10 अप्रैल को सबसे ज़्यादा 875 मरीज सामने आए थे।

अमरीका सहित यूरोप के कई देशों में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। दुनियाभर में अब तक 18 लाख 54 हज़ार लोगों में कोविड-19 पॉज़िटिव पाया गया है। इसमें 1 लाख 14 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमरीका में 5,60,433 लोग संक्रमित हैं और 22,115 लोगों की मौत हुई है। संक्रमित और मौत दोनों मामलों में अमरीका सबसे ऊपर पहुँच गया है।

Updated on April 12, 2020 at 05:20 PM: कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है, भारत में 8500 पहुंचा कोरोना पॉज़िटिव मरीजों का आंकड़ा

इसलिए हमारा सुझाव है कि डरने की ज़रूरत नहीं है, अगर कोरोना की चपेट में आप आते भी हैं तो ज़रूरी नहीं कि मौत निश्चित हो जाए। अब तक पूरी दुनिया में मरने वालों का प्रतिशत 21 रहा है। जबकि 79% लोग उपचार के बाद ठीक हुए हैं। इस समय जीतने लोग इस वायरस की गिरफ्त में हैं, उनमें गंभीर हालात 4% लोगों के बताए जा रहे हैं। यानि 96% लोग ठीक हो सकते हैं।

फिलहाल 12 अप्रैल की दोपहर तक समूचे विश्व में लगभग 18 लाख लोगों में कोरोना के संक्रमण पाए गए थे। लगभग 1 लाख 10 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4 लाख से ज़्यादा ठीक हो गए हैं। भारत में इस समय तक 8500 के करीब पहुँच गया है कोरोना मरीजों का आंकड़ा। 289 लोगों की मौत हो चुकी है।

Updated on April 11, 2020 at 10:40 AM: दुनिया में 1,00,000 से अधिक हुआ मौत का आंकड़ा, भारत में भी हाहाकार

कोरोना वायरस का प्रकोप दुनिया के तमाम देशों पर हावी होता जा रहा है। भारत भी इसकी चपेट में है। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग 1000 नए कोरोना मामले सामने आए हैं।

मौत के आंकड़े में भी काफी तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। 10 अप्रैल को भारत में 24 घंटों के दौरान 875 मरीजों का पता चला। यह तक का एक दिन में सबसे अधिक मरीजों का आंकड़ा है। भारत में एक दिन में सबसे अधिक मौत 9 अप्रैल को हुई थी जब 49 मरीजों ने इस घातक वायरस से हार मान ली थी।

राज्यों के क्रम में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है, जहां लगभग 1500 मरीज हैं। राजधानी दिल्ली में लगभग 1000 लोगों में कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है। तीसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां लगभग 800 लोगों में कोरना का संक्रमण फैल चुका है।

दुनिया में तकरीबन 17,00,000 लोगों में कोरोना के लक्षण पाये जा चुके हैं। मृतकों की संख्या भी बढ़कर 1,00,000 से ऊपर पहुँच गई है। यूरोप के बाद अब अमरीका में यह त्रासदी भयावह रूप ले चुकी है। कोरोना महामारी की चपेट में आने से अमरीका में 19 हज़ार के करीब लोगों की मौत हुई है। अमरीका में 11 अप्रैल की सुबह तक 5 लाख से ज़्यादा लोगों में कोविड-19 पॉज़िटिव पाया गया है।

अमरीका मौत के मामले में भी इटली, फ्रांस और स्पेन को पार करते हुए सबसे ऊपर पहुंच गया है, जहां 19 हजार के करीब लोगों की जान अब तक जा चुकी है। यूरोप में इटली, स्पेन और फ्रांस के अलावा ब्रिटेन वैश्विक महामारी की सबसे बड़ी त्रासदी झेल रहे हैं।

Updated on April 10, 2020 at 01:10 PM: भारत में कोरोना के 6 हज़ार से ज़्यादा शिकार, मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है

भारत में 10 अप्रैल के मध्य तक 6 हज़ार से ज़्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर लगभग 200 पहुँच गई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1300 से ज़्यादा मरीज़ हैं। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु और तीसरे स्थान पर राजधानी दिल्ली पहुँच गई है।

इसके अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, तेलंगाना, केरल और बिहार में भी मामले बढ़ रहे हैं। सरकार परेशान है। सरकारी एजेंसियां लगातार तैयारी कर रही हैं कि किस तरह से इसे रोका जा सके। सरकार किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाह रही है।

इस बीच दुनिया भर में कोरोना का संक्रमण महामारी की तरह फैलता ही जा रहा है। अब तक 16 लाख से ज़्यादा लोगों में कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है जबकि 95 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Updated on April 09, 2020 at 12:10 PM: दुनिया में कोरोना के 15 लाख से अधिक शिकार, लगभग 90 हज़ार लोगों ने गंवाई जान

वैश्विक महामारी से समूचा विश्व त्राहिमाम कर रहा है। यूरोप और अमरीका में विशेष रूप से हालात चिंताजनक हैं। अब तक पूरी दुनिया में 15 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हो चुके हैं और 88 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

कोरोना के चलते अब तक मरने वालों में 70% मरीज अमरीका सहित चार यूरोपीय देशों इटली, स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन यानि महज़ 5 देशों से हैं। अमरीका में 9 अप्रैल की सुबह तक 4,35,160 लोगों में कोरोना पॉज़िटिव पाया गया था। इसके चलते मरने वालों के मामले में भी अमरीका स्पेन को पार करते हुए इटली के बाद दूसरे स्थान पर पहुँच गया है। अमरीका में अब तक 14797 लोगों की जान इस वायरस के कारण जा चुकी है।

भारत में क्या हैं हालात

भारत में भी अप्रैल में मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। 9 अप्रैल की सुबह तक कोरोना से प्रभावित लोगों का आंकड़ा बढ़ते हुए 6000 के करीब पहुँच गया। अब तक भारत में 178 की मौत हुई है और 500 से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्यों के क्रम में देखें तो महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। जहां 1100 से अधिक लोगों में COVID-19 पॉज़िटिव पाया गया है। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु और तीसरे नंबर पर दिल्ली है।

Live update: at 12:59 AM April, 08, 2020: अमरीका में चार लाख से अधिक हुए संक्रमित, मरने वालों के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंचा अमरीका

पिछले 24 घंटों के दौरान अमरीका में एक दिन में सबसे अधिक मौतें हुई हैं। एक दिन में लगभग 2000 लोगों की जान इस वायरस ने ले ली है। यह एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है।

इसके साथ अमरीका में अब तक कुल 4 लाख से ज़्यादा लोगों में यह संक्रमण फैल चुका है और लगभग 13 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच भारत में पिछले 24 घंटों में 573 लोगों में कोरोना संक्रमण पॉज़िटिव पाया गया और 24 मरीजों की मौत हो गई। भारत में अब तक 5000 से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं। 160 लोगों की मौत हुई है और 468 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

दुनिया भर में 8 अप्रैल की दोपहर तक 14 लाख से ज़्यादा लोग कोविड-19 से प्रभावित हो चुके हैं और 82 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Live update: at 12:59 AM April, 07, 2020: भारत में 4500 के करीब लोगों में कोरोना पॉज़िटिव, दुनिया में 13 लाख 50 हज़ार लोग इसकी गिरफ्त में

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमित लोगों की दर में कुछ कमी आई है। इसके बावजूद हर दिन मरीजों के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में भारत में 300 से अधिक लोगों में यह संक्रमण पाया गया है। 7 अप्रैल की सुबह तक भारत में कुल 4421 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 114 लोगों की मौत हुई है।

अमरीका सहित दुनियाभर में आंकड़े तेज़ी से बढ़ रहे हैं। अमरीका में अब तक 3 लाख 67 हज़ार इसकी चपेट में आ चुके हैं। अमरीका में मरने वालों का आंकड़ा भी तेज़ी से बढ़ा है। 10,000 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इटली में 16,000 से अधिक तो स्पेन में 13,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

अमरीका की भारत को धमकी

इस बीच मंगलवार को खबर आई कि अमरीका ने जिस दवा की भारत से मांग की थी, अगर भारत उसका निर्यात नहीं करता है तो अमरीका बदले की कार्रवाई कर सकता है। मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इस दवा का नाम है हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन। माना जा रहा है कि कोविड-19 से संक्रमित लोगों में इस दवा से लाभ हो रहा है। हालांकि यह अभी भी पूरी तरह से प्रमाणित नहीं है।

खबर यहाँ पढ़ सकते हैं: Donald Trump hints at retaliation if India doesn't export key Covid-19 drug

Live update: at 12:59 AM April, 06, 2020: भारत में 4000 से ऊपर कोरोना संक्रमित, 109 लोगों की हो चुकी है मौत

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। 1 अप्रैल से हर दिन 500 से अधिक लोगों में कोविड-19 पॉज़िटिव पाया गया है। भारत में अब तक इस महामारी की चपेट में 109 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत के स्वस्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 6 अप्रैल की सुबह 11 बजे तक देश में कुल 4067 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें इलाज के बाद 291 लोग ठीक हो चुके हैं और 109 लोगों की मौत हो चुकी है।

दूसरी ओर दुनिया भर में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ते हुए 13 लाख के करीब पहुँच चुका है जबकि लगभग 70 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रभावित टॉप 5 देशों में चार यूरोप के हैं जबकि एक अमरीका है। अमरीका में अब तक 3 लाख 36 हज़ार लोगों में यह वायरस पॉज़िटिव पाया गया है। स्पेन में 1,31,646, इटली में 1,28,948, जर्मनी में 1,00,123 और फ्रांस में 92,840 लोगों में यह संक्रमण फैल चुका है।

Live update: at 11:30 AM April, 05, 2020: दुनिया में कोरोना के 12 लाख शिकार, लगभग 65 हज़ार लोग गंवा चुके हैं जान, भारत में भी 3500 के करीब पहुंचा संक्रमित लोगों का आंकड़ा

यूरोप और अमरीका में कोविड-19 का संक्रमण बेहद तेज़ी से बढ़ रहा है। इटली, स्पेन, फ़्रांस, ब्रिटेन सहित यूरोप के अनेक देशों के अलावा अमरीका में हर दिन हजारों की संख्या में लोगों में संक्रमण का पता चल रहा है। इन देशों में हजारों की तादाद में लोगों की मौत भी हो रही है।

5 अप्रैल की सुबह तक आए आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में कोरोना से 12 लाख से ज़्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ते हुए लगभग 65 हज़ार के करीब पहुँच गया है।

भारत में भी तेज़ी से कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। अब तक लगभग 3500 लोगों में कोविड-19 पॉज़िटिव पाया गया है। वर्ल्डओमीटर पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 99 लोगों की मौत हुई है जबकि 229 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार पिछले चार दिनों में दो हज़ार से अधिक लोगों में संक्रमण का पता चला है। 1 अप्रैल को 601, 2 अप्रैल को 545, 3 अप्रैल को 516 और 4 अप्रैल को 529 लोगों में कोरोना का संक्रमण पॉज़िटिव पाया गया था।

Live update: at 10:30 AM April, 04, 2020: महाराष्ट्र में 500 पहुंचा COVID-19 पॉज़िटिव आंकड़ा, दुनिया में 11 लाख लोग प्रभावित

अमरीका सहित विश्व के तमाम देशों में कोरोना को लेकर हाहाकार मची है। अमरीका में 3 लाख के करीब पहुँच गया है कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा। 7,400 लोगों की मौत हुई है।

दुनिया में अब तक लगभग 11 लाख लोगों में कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है। शीर्ष पाँच देशों के आंकड़े इस प्रकार हैं। 4 अप्रैल की सुबह तक के आंकड़ों के अनुसार दुनिया में 59000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में भी हर दिन मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में मामलों में आई कमी। भारत के स्वस्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक भारत में कुल 2902 लोग प्रभावित हो चुके हैं। इनमें से 183 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं जबकि 68 लोगों की मौत हो चुकी है।

Live update: at 11:30 AM April, 03, 2020: दुनिया 10 लाख से अधिक हुए कोरोना मरीज, 53000 से ज़्यादा हो चुकी है मौत, भारत में 2500 से अधिक लोग कोरोना की चपेट में

दुनिया भर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या में तेज़ी से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। 3 अप्रैल की सुबह 11 बजे तक पूरे विश्व में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10 लाख को पार कर गई। अब तक 53000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

भारत में भी इस महामारी का संक्रमण तेज़ी से बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों में 1000 से अधिक लोगों में COVID-19 पॉज़िटिव पाया गया। अब तक भारत में 2500 से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं जबकि 72 लोगों की मौत हुई है। 

अमरीका में अब तक करीब ढाई लाख लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इनमें से 6000 से अधिक की मौत हो चुकी है। दुनिया में इटली और स्पेन के बाद अमरीका तीसरे स्थान पर पहुँच गया है।

Live update: at 11:30 AM April, 02, 2020: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री आज करेंगे देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात, बनेगी आगे की रणनीति

भारत में कोरोना के मामले में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। लेकिन पिछले 24 घंटों में सारे रिकॉर्ड टूट गए जब 400 से ज़्यादा मरीजों का पता चला। मरने वालों की संख्या में भी तेज़ी से वृद्धि देखने को मिली। 

भारत में बिगड़ते हालात के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अप्रैल को ही देश के विभिन्न राज्यों और संघशासित क्षेत्रों के मुख्य मंत्रियों से बातचीत करेंगे। इस बातचीत में आगे की रणनीति तय की जा सकती है। 

इस बीच दुनिया भर में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा जल्द ही 10 लाख को पार कर जाएगा। अमरीका, इटली और स्पेन में एक लाख से ऊपर पहुँच गया है मरीजों का आंकड़ा। अमरीका में 2,15,500 जबकि इटली में 110,574 लोगों में कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है। स्पेन में अब तक इसकी जद में 1,04,118 लोग आए हैं।

दुनिया भर में कोरोना के चलते 47,249 लोगों की मौत हो चुकी है। अमरीका में मरने वालों का आंकड़ा 5000 के पार चला गया है। 

Live update: at 12:30 AM April, 01, 2020: यूरोप के बाद अमरीका में कोरोना का कोहराम, अमरीका में 2 लाख के करीब पहुंचा मरीजों का आंकड़ा, 4 हज़ार से अधिक की मौत

यूरोप में इटली, स्पेन और ब्रिटेन में कोहराम मचाने के बाद अमरीका में कोरोना हाहाकार मचा रहा है। कोरोना से संक्रमित लोगों के मामले में अमरीका दुनिया में सबसे आगे पहुँच गया है। 

1 अप्रैल, 2020 की सुबह तक अमरीका में कुल 1,88,592 लोगों में यह संक्रामण पॉज़िटिव पाया गया था। कोरोना के कारण अमरीका में मरने वालों की संख्या में भी तेज़ी से वृद्धि देखने को मिल रही है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमरीका में अब तक 4000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

स्काइमेट का कोरोना वायरस के ताज़ा हालत पर विश्लेषण वीडियो में देखें:

Live update: at 11:30 AM March, 31, 2020: भारत में 1251 संक्रमित, 32 की मौत और 102 लोग हुए ठीक

भारत में कल यानि 30 मार्च को सबसे कोरोना के पॉज़िटिव मामलों का पता चला।30 मार्च को 227 लोगों में कोरोना पॉज़िटिव पाया गया। एक दिन में यह दूसरा ऐसा मौका है जब बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों का पता चला। इससे पहले 27 मार्च को 160 मरीजों का पता चला था। 

भारत में अब तक 134 मामले बंद हो चुके हैं। इनमें मृतक और ठीक हुए 102 लोग भी शामिल हैं। बंद हुए मामलों में मृतकों का प्रतिशत 24% रहा है। जबकि इस समय जिन 1117 लोगों का उपचार हो रहा है, उनमें लगभग 100% लोग खतरे से बाहर हैं। यानि गंभीर स्थिति में कोई नहीं है। 

भारत के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। 

इस बीच भारत के स्वस्थ्य मंत्रालय ने लॉक डाउन की स्थिति के कारण मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट का भी संज्ञान लिया है। एक ट्वीट में मंत्रालय ने उन उपायों के बारे में जानकारी दी है। साथ ही बताया गया है कि अगर कोई प्रभावित है तो उसे उपचार कहाँ मिलेगा। 

Live update: at 10:59 AM March, 30, 2020: भारत में COVID-19 यानि कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों का नंबर बढ़कर 1071 हुआ; देश में अब तक 29 ने गंवाई जान

दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामलों में तेज़ी से वृद्धि देखने को मिल रही है। भारत में भी हर दिन विभिन्न भागों से मरीजों का पता चल रहा है। इसी डर को देखते हुए सरकार लोगों से लगातार अपील कर रही है कि घरों में रहें। जहां हैं वहाँ से कहीं और ना जाएँ। 

भारत में 30 मार्च की सुबह तक मरीजों की कुल संख्या 1071 हो गई जबकि मौत का आंकड़ा 29 पर पहुँच गया। 

केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्रालय ने एक ट्वीट में बताया है कि भारत में लोगों को क्या करने की ज़रूरत है। 

इस बीच दुनिया में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ते हुए 7,23,000 पहुँच गई है। टॉप 5 देशों में अमरीका शीर्ष पर है। अब तक अमरीका में 1,42,637, लोगों में कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है। इटली में 97,689, चीन में 81,470, स्पेन में 80,110, जर्मनी में 62,435 लोग प्रभावित हुए हैं। 

Live update: at 11:59 AM March, 29, 2020: दुनिया में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा करीब 7 लाख पहुंचा; भारत में भी 1000 से ऊपर गया नंबर

विश्व में अब तक 33 हज़ार लोगों की जान लेने वाला कोरोना वायरस दिन प्रतिदिन फैलता ही जा रहा है। दुनिया भर में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,97,609 हो गई है। 

अब तक 1 लाख 48 हज़ार 447 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक जीतने लोग ठीक हुए हैं और जीतने मरीजों की मौत हुई है उसका प्रतिशत 82:18 का है। यानि 82% लोग ठीक हो गए हैं तो 18% लोगों की मौत हुई है। 

इस समय दुनिया में 5 लाख 16 हज़ार लोगों का इलाज़ चल रहा हैं। इसमें 95% खतरे से बाहर हैं जबकि 5% प्रतिशत मरीजों की हालत ठीक नहीं है। 

Live update: at 11:59 AM March, 29, 2020: भारत में लॉकडाउन का आज 5वां दिन; अब तक 25 लोगों ने गंवाई जान, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 979 हुई

भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में आज वृद्धि हुई। देश में कोरोना के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। 

संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। भारत के स्वस्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 979 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 

इस बीच दिल्ली से सटे राज्यों की सीमाओं पर दिल्ली से पलायन कर रहे लोगों का हुजूम देखने को मिल रहा है। हजारों की तादाद में लोग दिल्ली के आनंद विहार और वैशाली में अपने घरों को जाने की कोशिश में पहुँच रहे हैं। 

हजारों लोगों की यह भीड़ लॉक डाउन के उद्देश्य को निष्फल कर सकती है। इससे न सिर्फ मौजूद समूची भीड़ में कोरोना के संक्रमण का खतरा है बल्कि जब यह संक्रमित होकर गाँव पहुंचेंगे तो कल्पना कीजिए हालात क्या होंगे। 

ऐसे में स्काइमेट भी देश के सभी नागरिकों से अपील करता है कि जहां हैं, वहीं रहें। लॉक डाउन का उद्देश्य सफल करने में सहभागी बनें। डरकर कुछ भी हासिल नहीं होगा बल्कि इससे आप ना सिर्फ अपने लिए बल्कि अपने परिवारों के लिए अपने देश के लिए खतरे को आमंत्रण देंगे। हिम्मत हारने का वक़्त नहीं है। 

Live update: at 11:30 AM March, 28, 2020: भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 873 हुआ; 19 मरीजों ने अब तक तोड़ा है दम

कोरोना वायरस (COVID-19) का संक्रमण दुनिया भर में थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमरीका में कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुँच गया है। 

इस बीच भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कुल 873 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं। इनमें 19 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 83 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।

दुनिया में 28 मार्च की दोपहर 12 बजे तक कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 5 लाख 97 हज़ार से ऊपर पहुँच गया। 

मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। 27 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

Live update: at 11:00 PM March, 27, 2020: संक्रमित मरीजों के मामले में चीन से ऊपर पहुंचा अमरीका, मरीजों की संख्या 85 हज़ार पहुंची; भारत में भी मरीजों का आंकड़ा 733

कोरोना वायरस ने विश्व में त्राहिमाम मचा रखी है। चीन के वुहान से फैला यह  वायरस इटली में तबाही मचा चुका है। अब अमरीका में मरीजों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। 27 मार्च की सुबह 11 बजे तक अमरीका में कुल 85,594 मरीज कोरोना से संक्रमित पाये गए हैं। यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अमरीका में 1300 लोगों की मौत भी हो गई है। 

कुल मरीजों की संख्या के मामले में अब चीन 81,340 मरीजों के साथ दूसरे स्थान पर है। तीसरे नंबर पर इटली (80,589), चौथे पर स्पेन (57786), और पांचवे पर जर्मनी (43,938) है।

कोरोना से मौत के मामले में सबसे ऊपर है इटली, जहां 8215 लोग मारे गए हैं। स्पेन में 4365 लोगों की मौत हुई है। चीन में 3292, इरान में 2234 और फ्रांस में 1696 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो चुकी है। 

भारत में 24 मार्च, 2020 की मध्य रात्रि से लॉक डाउन शुरू है। लेकिन मरीजों का आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है। 

भारत में 27 मार्च की दोपहर तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 745 हो गई। मौत के आंकड़े भी बढ़े हैं। अब तक कुल 20 लोगों की मौत हुई है। जबकि 66 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  

Live update: at 12:55 PM  March, 24, 2020: भारत में मरीज़ों की संख्या 582 हुई, मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 11 हुआ

तमिलनाडु में कोरोना से संक्रमित एक मरीज की मौत होने से भारत में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। भारत में अब तक कुल 582 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित सबसे अधिक मरीजों की संख्या महाराष्ट्र में, जहां आज 9 लोगों में कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है। इसे मिलकर राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 119 हो गई है।

इस बीच कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री के आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में भी social distancing जैसे एहतियाती नियमों का पालन किया गया। सभी मंत्री और प्रधानमंत्री दूर-दूर बैठे दिखाई दिए।

Live update: at 10:11 AM  March, 24, 2020: भारत में बढ़ता जा रहा है संक्रमण, 562 हुई मरीजों की संख्या, 10 मरीजों की हो चुकी है मौत

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में तेज़ी से इजाफ़ा हो रहा है। आज अब तक 26 नए मामलों का पता चला है। इसे मिलकर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 562 हो गई है। मरने वालों की संख्या भी बढ़ी है। आज 1 मरीज की मौत हुई है। इसे मिलकर कोरोना के चलते मरने वालों की संख्या 10 हो गई है।

562 मरीजों में 10 मरने वाले और 40 उपचार के बाद ठीक हो गए मरीज भी शामिल हैं। इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 512 है

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिन के लिए लॉक डाउन की घोषणा के बाद पुलिस घरों से बाहर निकलने वालों पर सख्त हो गई है। अति आवश्यक कारणों से बाहर निकलने वालों को ही जाने दिया जा रहा है जबकि अन्य लोगों के साथ पुलिस ने कड़ाई शुरू कर दी है।

Live update: at 07:11 PM  March, 24, 2020: भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 10; कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 519 पर पहुंची

भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगातार सख्ती बड़ाई जा रही है, ताकि लोग बाहर कम से कम निकलें। सरकार की अपील के बाद भी लोग सड़कों पर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं।

मंगलवार, 24 मार्च की शाम तक भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुँच गया। मरने वालों की संख्या भी आज बढ़कर 10 पहुँच गई है।

इस बीच जापान के प्रधानमंत्री और ओलंपिक समिति के अध्यक्ष के बीच हुई बैठक में तय हुआ है कि ओलिम्पिक अब 2020 की बजाए 2021 में टोक्यो में ही आयोजित किया जाएगा।

Live update: at 11:11 AM  March, 24, 2020: भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 508 हुई; देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी तरह लॉक डाउन

देश में कड़े एहतियात के बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार 24 मार्च की सुबह 10 बजे तक भारत में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 508 हो गई।

इस बीच देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आज से पूरी तरह लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई है। दुनिया में यह महामारी तेज़ी से फैली है, लेकिन इस समय दुनियाभर की निगाहें भारत पर हैं।

इस संबंध में विश्व स्वस्थ्य संगठन ने भी कहा है कि दुनिया में कोरोना का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत इससे कैसे निपटता है।

केंद्र की मोदी सरकार ने सभी राज्यों से कहा है कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाएँ। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएँ। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विट्टर हैंडल से जानकारी दी है कि कोरोना वायरस को लेकर आज यानि 24 मार्च को वो फिर से जनता के सामने होंगे। प्रधानमंत्री आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे।

Live update: at 07:15 PM  March, 23, 2020: पंजाब, पुद्दुचेरी और महाराष्ट्र में कर्फ़्यू, 24 मार्च की मध्य रात्रि से देश में हवाई सफर होगा बंद

पंजाब में कल जनता कर्फ़्यू और लॉक डाउन सफल ना होने के चलते आज से कर्फ़्यू लगा दिया गया है। पंजाब के अलावा पुद्दुचेरी और महाराष्ट्र में भी कर्फ़्यू लगाया गया है। सभी राज्यों ने अपनी-अपनी सीमाएं सील कर दी हैं।

केंद्र ने लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने को कहा है। यह भी कहा गया गया है कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख़्त कदम उठाए जाएँ।

इस बीच रेल सेवाओं के बाद अब घरेलू हवाई उड़ानें भी बंद करने का निर्णय सरकार ने ले लिया है। काल यानि 24 मार्च की मध्य रात्रि से हवाई उड़ानें बंद हो जाएंगी। अगले आदेश तक उड़ानें बंद करने का ऐलान किया गया है।

Live update: at 11:15 AM  March, 23, 2020: 29 नए मामलों के साथ भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 425 हुआ

भारत में कोरोना के आज 29 नए मरीजों का पता चला है। इसके साथ देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 425 हो गई है। 1 मरीज की आज मौत भी हुई है। अब भारत में कोरोना वायरस (कोविद-19) से मरने वालों का आंकड़ा 8 हो गया है।

दुनिया में भी तेज़ी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले। हर दिन नए मरीजों के मामले में इटली सबसे आगे है। दूसरी ओर अमरीका में भी स्थितियाँ विस्फोटक हो गई हैं।

अमरीका में लगभग 35 हज़ार कोरोना संक्रमित हैं। इसमें आज अब तक 1232 नए मामलों का पता चला है। दुनिया के सबसे ताक़तवर मुल्क अमरीका में कोरोना के कारण 454 लोगों की जान गई है। इसके साथ कोरोना से मौत के मामले में अमरीका छठें स्थान पर पहुँच गया है।

Live update: at 08:15 AM  March, 23, 2020: दिल्ली में 31 मार्च तक लॉक डाउन, मेट्रो सेवा रहेगी बंद; कैब सर्विस उबर की सेवाएँ भी बंद

राजधानी दिल्ली में 23 मार्च से धारा 144 लागू हो गई है। कल यानि 22 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री ने फिलहाल 9 दिनों के लॉक डाउन की घोषणा की।

इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो की सेवाएँ भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई हैं। 31 मार्च तक दिल्ली मेट्रो का परिचालन बंद रहेगा। दूसरी ओर टैक्सी सर्विस प्रोवाइडर उबर ने भी अपनी सेवाएँ दिल्ली-एनसीआर में बंद कर दी हैं। इस बीच दिल्ली में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में सभी प्रभावित 16 जिलों में लॉक डाउन का आदेश हो गया है।

Live update: at 11:15 PM  March, 22, 2020: कोरोना वायरस लाइव अपडेट: भारत में 1 दिन में सर्वाधिक 64 मामले आए; कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 396 हुई

भारत में 1 दिन में सर्वाधिक 64 संक्रमित मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 396 हुई। जनता कर्फ्यू के बावजूद ऐसे रहे हालात। दूसरी ओर इटली में मृतकों की संख्या बढ़कर 5476 हुई।

Live update: at 06:15 PM  March, 22, 2020: दिल्ली में कल से 31 मार्च तक लॉक डाउन; दवाएं और खाने-पीने का समान रहेगा उपलब्ध

दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अब सख़्त कदम उठाने का फैसला किया है। 22 मार्च को जनता कर्फ़्यू के बाद 23 मार्च से 31 मार्च तक दिल्ली को लॉक डाउन करने के आदेश दे दिए हैं।

इस दौरान खाने-पीने के सामान दुकानों पर उपलब्ध रहेंगी। ई-कॉमर्स के ज़रिए भी खाने-पीने के सामान लोग मँगवा सकेंगे।

सभी निजी ऑफिस बंद रहेंगे लेकिन निजी कंपनियों से नियमित और संविदा कर्मचारियों को वेतन जारी रखने को कहा है।

इस बीच दिल्ली में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 27 हो गई है। इसमें 21 लोग विदेशों से आने वाले हैं जबकि 6 लोगों को दूसरों से संक्रमण हुआ है।

Live update: at 03:15 PM  March, 22, 2020: शंखनाद से गूँजा भारत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज जनता कर्फ़्यू सफल रहा। लोग शाम 5 बजे घरों से बाहर निकले और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ताली-थाली-शंख और घंटा बजाकर धन्यवाद दिया।

Live update: at 03:15 PM  March, 22, 2020: गुजरात में आए 4 नए मामले; देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 341 हुई 

गुजरात में आज यानि 22 मार्च को 4 नए लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। तेलंगाना में भी 1 नए मरीज का पता चला। राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। भारत 22 मार्च की दोपहर तक कोरोना के कुल 341 मामले हो चुके हैं।

इस बीच गुजरात के गांधीनगर में लॉक डाउन की तैयारी हो चुकी है। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल राज्य में कल शाम से लॉक डाउन की तैयारी कर ली गई है।

Live update: at 02:15 PM  March, 22, 2020: कोरोना वायरस ने रोकी भारत की रफ़्तार; 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द

भारत ने कोरोना पर चौतरफा हमला करने की तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर भारत में 22 मार्च को जनता कर्फ़्यू का पूरी सख्ती से पालन किया जा रहा है। साथ ही कई राज्यों में लॉक डाउन शुरू हो गया है। इस बीच बड़ी खबर रेलवे से जुड़ी है। भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक सभी यात्री गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है।

गौरतलब है कि 13 और 16 मार्च को भारतीय रेल से यात्रा करने वाले 12 यात्रियों में कोरोना संक्रमण पाया गया था। इसी के मद्दे नज़र रेलवे ने 31 मार्च तक तत्काल प्रभाव से यात्री गाड़ियों को रद्द करने का फैसला लिया है।

हालांकि माल गाड़ियों का परिचालन जारी रहेगा।

Live update: at 01:00 PM  March, 22, 2020: बिहार में पहली मौत; देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हुई  

बिहार में कोरोना से पहली मौत का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि कतर से भारत लौटे इस 38 वर्षीय व्यक्ति का पटना के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। 

इस बीच पंजाब, कर्नाटक, राजस्थान और ओडिशा में 31 मार्च तक पूर्ण लॉक डाउन की घोषणा की गई है। जबकि देश के सभी राज्यों में इस समय जनता कर्फ़्यू जारी है।

Published on March 22, 2020: कोरोना वायरस लाइव अपडेट: जनता कर्फ़्यू का देश भर में समर्थन; ऐसे कदम उठाकर भारत इसे सुनामी बनने से रोक सकता है

दुनिया के लगभग सभी देशों देश को हिलाकर रख देने वाला कोरोना वायरस भारत के लिए भी बड़ी चिंता का कारण बना हुआ है। विश्व स्वस्थ्य संगठन सहित भारत में भी विशेषज्ञ मान रहे हैं कि अगर इटली और चीन जैसा संक्रमण भारत  में होता है तो इसे सुनामी बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। यही वजह है कि भारत सरकार पूरी सख्ती के साथ सभी आवश्यक उपाय कर रही है। सबसे अच्छी बात है कि देश की जनता भी वायरस को रोकने के लिए उपायों में सरकार का साथ दे रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने की थी जनता कर्फ़्यू की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के प्रयासों के तौर पर हाल के अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में 22 मार्च, रविवार को जनता कर्फ़्यू की अपील की थी। उनकी इस अपील का पूरे देश में असर दिख रहा है। राजनीतिक समर्थन और विरोध से अलग देश के हर एक हिस्से में चाहे वह शहर हो या गांव, लोग जनता कर्फ्यू का समर्थन और उसका पालन करते हुए नजर आ रहे हैं।

जनता कर्फ़्यू का पालन इसलिए भी अनिवार्य है ताकि कोरोना वायरस के चक्र को तोड़ा जा सके और भारत में इस महामारी को सुनामी बनने से रोका जा सके।

English version: Coronavirus in India Latest News and Updates: Confirmed Covid-19 cases nears 300 mark in India, fresh coronavirus cases in Maharashtra, Gujarat, Karnataka and other states

देश भर में जनता कर्फ़्यू का समर्थन

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक पंजाब से लेकर महाराष्ट्र, बिहार से लेकर बंगाल, मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत के राज्यों तक सभी जगहों पर जनता कर्फ्यू का पालन हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी लोग घरों में रहकर जनता कर्फ्यू की प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन कर रहे हैं।

यह आवश्यकता भी है कि भारत में इस तरह के कड़े कदम उठाए जाएँ जिससे वक्त रहते इस महामारी पर लगाम लगाई जा सके और सुनामी बनने से रोका जा सके।

कोरोना प्रभावित आंकड़े

दुनिया में अब तक कोरोना के कुल 3,08,540 मामले सामने आए हैं, जिनमें 13069 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग 96000 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घर जा चुके हैं।

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक देश में कोरोना से पीड़ितों की संख्या 334 हो चुकी है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां 63 लोग कोरोना से पीड़ित हैं, वहीं केरल में 52, राजस्थान में 25, उत्तर प्रदेश में 27, दिल्ली में 26, तेलंगाना में 21, लद्दाख में 13 लोग इससे संक्रमित हैं। देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 5 लोगों की मौत हुई है। भारत में अब तक 24 लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

इटली में सबसे अधिक लोगों की मौत

कोरोना वायरस चीन से शुरू हुआ था लेकिन सबसे अधिक मौतें इटली में हुई हैं। इटली में अब तक 4825 लोगों की जान गई है जबकि चीन में 3261 लोगों के कोरोना वायरस के कारण मरने की खबर है। इटली में मृत्यु दर बहुत अधिक है जहां 53578 मामलों में इतनी अधिक मौत हुई है वहां चीन में 81000 मामलों में से 3261 लोग मारे गए हैं।

संक्रमित लोगों की संख्या के मामले में तीसरे नंबर पर अमेरिका, चौथे नंबर पर स्पेन और पांचवें नंबर पर जर्मनी है। मौत के मामले में पहले नंबर पर इटली (4825), दूसरे नंबर पर चीन (3261), तीसरे नंबर पर ईरान (1556), चौथे नंबर पर स्पेन (1361) और पांचवें नंबर पर फ्रांस है जहां 562 लोग मारे गए हैं।

प्रधानमंत्री का आह्नान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा था कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर अन्य सभी लोग जनता कर्फ्यू के दिन सुबह 7 से लेकर रात 9 बजे तक घरों से बाहर न निकलने का संकल्प लें। प्रधानमंत्री ने अपील की थी कि रविवार को ही शाम पांच बजे घरों के सामने या बालकनी में खड़े होकर डॉक्टर, मीडिया और होम डिलीवरी करने वाले कर्मियों के लिए पांच मिनट तक ताली या थाली बजाकर उनका आभार जताएँ। रविवार को रेलवे ने भी सभी यात्री ट्रेनों को बंद रखने का ऐलान किया है।

Image credit: Outlook India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try