उत्तराखंड में दो जगह बादल फटा: अचानक आई बाढ़ से उत्तरकाशी के बाद सुखी टॉप में तबाही

By: Skymet team | Edited By:
Aug 5, 2025, 6:30 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

खीर गंगा क्षेत्र के धराली गांव में भीषण भूस्खलन, फोटो: ANI

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव के बाद मंगलवार दोपहर में सुखी टॉप में विनाशकारी बादल फटा। इस घटना से इलाके में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आ गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसमें कई घर क्षतिग्रस्त हो गए या पानी में बह गए। यह गांव गंगोत्री राजमार्ग पर हरसिल से सिर्फ एक किलोमीटर दूर है, जो गंगोत्री धाम जाने वाला प्रमुख रास्ता है।

Advertisement

धाराली और आसपास में भारी तबाही

Advertisement

अचानक हुई तेज बारिश ने ऊंचाई वाले गांवों में काफी नुकसान पहुंचाया। खासतौर पर धाराली में कई घर तेज़ बहाव में क्षतिग्रस्त हो गए या बह गए। लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने का काम तुरंत शुरू किया गया। बादल फटने की घटना खीर गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हुई, जिससे बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे निचले इलाकों में खतरा और बढ़ गया।

राहत और बचाव अभियान शुरू

स्थानीय प्रशासन और भारतीय सेना की टीमों को तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया। फिलहाल नुकसान का पूरा आंकलन किया जा रहा है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट में बड़े पैमाने पर तबाही की पुष्टि हुई है।

अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट

अगले 48 घंटों में इलाके में और बारिश होने की संभावना है। जमीन पहले से ही भीगी होने के कारण, मध्यम बारिश भी नए फ्लैश फ्लड या भूस्खलन का कारण बन सकती है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने व स्थानीय निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

Advertisement

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है