दिल्ली का पारा बेकाबू! सूरज के तेवर तेज, आज रिकॉर्ड हो सकता है साल का सबसे गर्म दिन

By: Skymet team | Edited By:
Jun 9, 2025, 12:50 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

दिल्ली मेंजून का सबसे अधिक तापमान रविवार को दर्ज हुआ। राजधानी के आधिकारिक मौसम रिकॉर्डिंग स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 42.1°C दर्ज किया, जो सामान्य से लगभग 2°C अधिक है। बीते तीन दिनों में तापमान में 5°C से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है।

अन्य वेधशालाओं में तापमान 43°C के पार

पालम वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.6°C और लोधी रोड कार्यालय में 42.3°C रिकॉर्ड किया गया। हालांकि तापमान सामान्य से 2-3°C अधिक है, लेकिन यह अभी हीट वेव (लू) की स्थिति नहीं मानी जाती। हीट वेव तब घोषित की जाती है जब मैदानों में अधिकतम तापमान 40°C या उससे अधिक हो और सामान्य से 4.5°C से 6.4°C तक ऊपर हो या तापमान 45°C से अधिक हो जाए।

कुछ स्थानों पर तापमान 44°C से ऊपर

दिल्ली क्षेत्र की कुछ सहायक वेधशालाओं ने 44°C से अधिक तापमान दर्ज किया। जिसमें मुंगेशपुर में 44.6°C और आया नगर में 44.1°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली-एनसीआर में आज तापमान और बढ़ सकता है, जिससे कुछ क्षेत्रों में हीट वेव की स्थिति बन सकती है। हालांकि, सफदरजंग वेधशाला अभी भी हीट वेव की औपचारिक परिभाषा से थोड़ा कम रह सकती है। फिर भी, आज इस वर्ष का सबसे अधिक तापमान दर्ज हो सकता है। फिलहाल दिल्ली का अब तक का उच्चतम तापमान 16 मई 2025 को 42.3°C रिकॉर्ड किया गया था।

प्री-मानसून गतिविधि नहीं, तापमान और बढ़ेगा

फिलहाल उत्तर भारत में कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। पूर्व-पश्चिम ट्रफ उत्तर की ओर खिसक गया है और पंजाब के आसपास चक्रवाती परिसंचरण भी कमजोर है। इस कारण आज कोई प्री-मानसून वर्षा या राहत की संभावना नहीं है।

पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाएं और 'लू' की चेतावनी

पाकिस्तान के जैकबाबाद में तापमान 49.4°C दर्ज किया गया है। वहां से चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं दिल्ली और उत्तर भारत के मैदानों में गर्मी को और बढ़ाएंगी। तेज धूप और गर्म हवाएं राजधानी में 3-4 दिनों तक 'लू' की स्थिति उत्पन्न कर सकती हैं। हालांकि, मुख्य वेधशालाएं जैसे सफदरजंग, लोधी रोड और पालम में औपचारिक हीट वेव की स्थिति नहीं बन सकती, फिर भी जनजीवन पर गर्मी का असर बना रहेगा।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है