Delhi Weather: दिल्ली-NCR में फिर लौटे गर्म और उमस भरे हालात, लेकिन इस दिन से बरस सकते हैं बादल

By: Skymet team | Edited By:
Sep 29, 2025, 12:30 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

दिल्ली मौसम अपडेट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक बार फिर से गर्मी और उमस बढ़ जाएगी, जिससे लोग परेशान हो गए हैं। बीते चार दिनों से पारा लगातार चढ़ रहा है। सफदरजंग बेस स्टेशन पर अधिकतम तापमान 38.1°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा और गुरुवार(25 सितंबर) के मुकाबले 3 डिग्री अधिक रहा है। बढ़ी हुई नमी के कारण रात का तापमान भी बढ़ गया है। आज (29 सितंबर) सुबह सफदरजंग पर न्यूनतम तापमान 28.2°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5 डिग्री ऊपर और 6 जुलाई 2025 के बाद सबसे अधिक है।

मानसून विदाई के बाद भी बनी उमस

दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 सितम्बर को विदा हो गया था, जो सामान्य समय से एक दिन पहले है। आमतौर पर मानसून की विदाई के बाद दिन का तापमान जरूर बढ़ता है, लेकिन नमी घट जाती है। इस बार पूर्वी हवाओं के प्रवेश के कारण दिल्ली-एनसीआर में चिपचिपी और उमस भरी स्थिति बनी हुई है। अगले कुछ दिनों तक हवाओं का रुख नहीं बदलेगा, इसलिए उमस भरा मौसम जारी रहेगा। हफ्ते के दौरान हल्की फुहारें या बूंदाबांदी हो सकती हैं, लेकिन बारिश बहुत हल्की और थोड़े समय के लिए ही होगी।

पश्चिम और पूर्व से बने मौसम तंत्र

खंभात की खाड़ी (Gulf of Cambay) और उससे लगे सौराष्ट्र व कच्छ क्षेत्र पर निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जिसके साथ गहरा चक्रवाती परिसंचरण (deep cyclonic circulation) जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, मध्य बंगाल की खाड़ी पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) बना है, जिसके अगले 48 घंटों में और गहराकर निम्न दबाव का क्षेत्र (low pressure area) बनने की संभावना है। इन दोनों प्रणालियों को जोड़ती हुई पूर्व-पश्चिम ट्रफ महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश से गुजर रही है। ऊपरी हवाएं पूरे इंडो-गंगेटिक मैदानों में पूर्वी हो चुकी हैं, जो दिल्ली, हरियाणा और उत्तर राजस्थान तक फैली हुई हैं।

अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान

गुजरात पर बना निम्न दबाव क्षेत्र और उसका परिसंचरण अगले 4 दिन तक बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवाती परिसंचरण 48 घंटों में निम्न दबाव में बदल जाएगा और यह सिस्टम भीतर की ओर बढ़कर मध्य भारत के हिस्सों में पहुंचेगा। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में पूर्वी हवाएं चलती रहेंगी। इस दौरान आसमान में बिखरे बादल और हल्की से मध्यम हवा चलने की संभावना है। वहीं, हल्की बारिश या बूंदाबांदी के भी आसार बने रहेंगे। हालांकि, बारिश छिटपुट और बहुत हल्की होगी, लेकिन वीकेंड से लेकर अगले हफ्ते की शुरुआत तक वर्षा की तीव्रता और दायरा बढ़ सकता है।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है