Delhi Weather: दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली से वापस लौटा, 2012 के बाद सबसे जल्दी विदाई

By: Skymet team | Edited By:
Sep 24, 2025, 6:00 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

दिल्ली मौसम अपडेट, फोटो: News 18

दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून आखिरकार आज, 24 सितम्बर 2025 को विदा हो गया है। मानसून वापसी की तारीख सामान्य विदाई के दिन 25 सितम्बर से लगभग मेल खाती है। गौरतलब है, पिछले लगभग दस सालों में मानसून हमेशा सामान्य विदाई के दिन से ज्यादा दिन तक रुकता था। पिछले साल 2024 में मानसून दिल्ली से 2 अक्टूबर को विदा हुआ था। इससे पहले 2013 में मानसून ने 17 अक्टूबर को दिल्ली छोड़ा था। वहीं, 2012 में मानसून ने दिल्ली से भी 24 सितम्बर को विदाई ली थी।

दिल्ली मानसून बारिश रिकॉर्ड (मिमी)

दिल्ली मानसून बारिश रिकॉर्ड (मिमी)

Advertisement

इस साल दिल्ली में हुई बारिश के आंकड़े

इस मानसून सीजन में दिल्ली में 41% अधिक बारिश हुई है। सफदरजंग मौसम स्टेशन ने हर मानसून महीने में औसत से अधिक बारिश दर्ज की, जो एक दुर्लभ घटना है। इस साल दिल्ली में कुल बारिश 902.6 मिमी रही, जबकि मौसमी औसत 640.4 मिमी है। वहीं, पिछले साल दिल्ली में 1029.9 मिमी बारिश हुई थी। 2010 के बाद दिल्ली में चार बार चार अंकों वाली बारिश दर्ज की थी। जिनमें साल 2021 सबसे अधिक बारिश वाला साल था, जिसमें 1176.4 बारिश रिकॉर्ड हुई थी। वहीं,सबसे कम बारिश 2014 में हुई थी, जब मात्र 307.8 मिमी बारिश दर्ज हुई थी।

दिल्ली मानसून बारिश रिकॉर्ड (मिमी)

दिल्ली मानसून बारिश रिकॉर्ड (मिमी)

दिल्ली मानसून बारिश रिकॉर्ड (मिमी)

मानसून की विदाई का मतलब

मानसून की विदाई का मतलब यह नहीं कि दिल्ली या आसपास के क्षेत्र में बारिश पूरी तरह से बंद हो जाएगी। विदाई का एलान तब किया जाता है जब मानसून के पीछे कुछ आवश्यक शर्तें पूरी हो जाती हैं। यह शर्तें सख्त नहीं हैं, इसलिए हल्की बारिश की संभावना बनी रहती है।

आगामी हल्की बारिश की संभावना

26 सितम्बर को बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब (depression) बनने की संभावना है। यह सिस्टम मध्य भारत के हिस्सों से होकर जाएगा, लेकिन उत्तर भारत के मैदानों तक नहीं पहुंचेगा। फिर भी जैसे ही यह मध्य मध्य प्रदेश और आसपास पहुंचेगा, इसके किनारे के बादल दिल्ली तक पहुँच सकते हैं। 29 सितम्बर से 2 अक्टूबर के बीच हल्की बौछारें भी संभव हैं। फिर भी, मानसून की विदाई की घोषणा मान्य रहेगी।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है