Mumbai Weather: मानसून विदाई से पहले मुंबई में भारी बारिश के आसार, इस दिन से होगी शुरुआत

By: Skymet team | Edited By:
Sep 24, 2025, 1:30 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

मुंबई मौसम अपडेट, फोटो: AFP

मुंबई में पिछले एक हफ्ते से सामान्य मानसून बारिश नहीं हो रही थी। लेकिन अब वीकेंड से शहर और उपनगरों में तेज और भारी बारिश का नया दौर शुरू होगा, जो अगले हफ्ते के मध्य तक जारी रह सकता है। आगे होने वाली बारिश मानसून की वापसी से पहले एक आखिरी बरसात होगी। इसके बाद मानसून अपनी सामान्य तिथि के आसपास वापस चला जाएगा।

Advertisement

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

Advertisement

बंगाल की खाड़ी में कल एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनेगा। वहाँ पहले से मौजूद सिस्टम इसमें शामिल होकर 26 सितम्बर को उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर अवदाब(depression)में बदल जाएगा। यह मजबूत मानसून सिस्टम होगा,जो 27 सितम्बर को दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। इसी सिस्टम के असर से मुंबई में बारिश बढ़ेगी।

कई राज्यों पर असर

यह अवदाब(depression दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, उत्तर तेलंगाना, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश तक असर डालेगा। इसका दायरा महाराष्ट्र, पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण तटीय गुजरात और दक्षिण-पूर्व राजस्थान तक फैलेगा। लेकिन राजस्थान, कच्छ, उत्तर गुजरात, पंजाब और हरियाणा से मानसून की वापसी हो चुकी है, इसलिए सिस्टम इन क्षेत्रों से आगे नहीं बढ़ पाएगा।

मुंबई और कोंकण पर ज़्यादा असर

कोंकण का तट और ख़ासतौर पर मुंबई इस सिस्टम से सबसे ज़्यादा प्रभावित होगा। सप्ताहांत से शहर में विदाई की बारिश शुरू होगी। मुंबई में सितंबर महीने का सामान्य बारिश का आंकड़ा पार हो चुका है। 1 से 24 सितम्बर के बीच 429.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य औसत 341.4 मिमी होता है।

आने वाले दिनों का अनुमान

मुंबई और आसपास के इलाकों में 24 से 26 सितम्बर तक हल्की बारिश होगी। इसके बाद 27 सितम्बर को मध्यम बारिश शुरू होगी। 28 से 30 सितम्बर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इससे रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। 2 से 3 अक्टूबर तक मध्यम बारिश के साथ कुछ जगह तेज बौछारें जारी रह सकती हैं। मुंबई से मानसून की विदाई लगभग 8 अक्टूबर के आसपास हो सकती है।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है