दिल्ली में जुलाई की शुरुआत बारिश के साथ, जानें अब कब और कहां बरसेंगे बादल

By: Skymet team | Edited By:
Jul 1, 2025, 12:44 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

जुलाई की शुरुआत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ हुई। एनसीआर के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग स्थित बेस स्टेशन पर बीते 24 घंटों में केवल 3 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि लोधी रोड वेधशाला पर 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। पालम हवाई अड्डा वेधशाला पर तेज गरज-चमक के साथ 27 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो इस अवधि के दौरान सबसे अधिक रही। अयानगर वेधशाला में 22.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

[यहां अपना स्थानीय मौसम पूर्वानुमान देखें]

जून में सामान्य से कम बारिश, पर हीटवेव से राहत

जून महीने में दिल्ली में कुल 65 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य औसत 80.6 मिमी होता है। पूरे महीने में केवल चार दिन ही बारिश हुई। हालांकि, पूरे जून में हीटवेव की स्थिति दर्ज नहीं की गई। 8 से 14 जून के बीच सात दिन अधिकतम तापमान 40°C से ऊपर गया। महीने का सबसे अधिक तापमान 12 जून 2025 को 43.9°C दर्ज किया गया। इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 जून को दिल्ली पहुंचा, जो सामान्य तिथि 27 जून से दो दिन देरी से था।

इस सप्ताह दिल्ली में लगातार हो सकती है बारिश

दिल्ली और एनसीआर में इस सप्ताह मानसूनी बारिश के लगातार बने रहने की संभावना है। मानसून ट्रफ की उत्तर-दक्षिण दिशा में झूलने (oscillation) की वजह से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके पीछे मुख्य वजह दो चक्रवाती परिसंचरण हैं, जिसमें एक मध्य और पूर्वी राजस्थान पर और दूसरा गंगेय पश्चिम बंगाल व झारखंड क्षेत्र पर, जो निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इस वजह से पूर्व-पश्चिम दिशा में फैला ट्रफ दिल्ली के आसपास सक्रिय रहेगा। पश्चिम बंगाल और झारखंड पर बना निम्न दबाव धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा, जिससे ट्रफ की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

01 से 03 जुलाई तक हल्की बारिश

1 से 3 जुलाई के बीच दिल्ली में बारिश हल्की और स्थानिक (patchy) रहेगी। जबकि 4 से 8 जुलाई के बीच बारिश की तीव्रता और क्षेत्रीय विस्तार (spatial extent) में वृद्धि हो सकती है। हालांकि, इस दौरान भारी मानसूनी वर्षा की संभावना नहीं है। लगातार बादल छाए रहने, हल्की हवा, वातावरण में नमी और रुक-रुक कर होने वाली बारिश से दिन के तापमान में गिरावट बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 30°C के आस-पास रहने की संभावना है, जो सामान्य से 3-4°C कम होगा। बीते दिन का तापमान सामान्य से 7°C कम रिकॉर्ड हुआ। शाम और रात का मौसम आरामदायक रहेगा और गर्मी का अहसास acकम होगा।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है

Suggested Resources