दिल्ली में मानसून की आखिरी बारिश? 16-17 सितंबर को बरसेंगे बादल, 20 से होगा मौसम में बड़ा बदलाव

By: AVM GP Sharma | Edited By: Mohini Sharma
Sep 14, 2026, 12:45 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

दिल्ली-एनसीआर मौसम अपडेट, सांकेतिक फोटो: The Hindu

मुख्य मौसम बिंदु

  • दिल्ली में वीकेंड के दौरान शुक्रवार को 2 मिमी और शनिवार को 3 मिमी बारिश हुई।
  • सफदरजंग में सितंबर में अब तक 74 मिमी बारिश हुई है, जबकि महीने की सामान्य बारिश 128 मिमी है।
  • 14 और 15 सितंबर को दिल्ली में हल्की और थोड़े समय की बारिश की संभावना।
  • मानसून ट्रफ के दिल्ली के करीब आने से बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ेगी।
  • पूर्वानुमान वैधता: यह पूर्वानुमान 14 से 19 सितंबर 2026 तक मान्य है। मौसम प्रणालियों की स्थिति में बड़े बदलाव होने पर इसमें संशोधन संभव है।

Advertisement

दिल्ली-एनसीआर में पिछले वीकेंड के दौरान हल्की बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार 11 सितंबर को करीब 2 मिमी और शनिवार को 3 मिमी बारिश हुई, जबकि रविवार 13 सितंबर को शहर के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। वहीं, दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग पर सितंबर में अब तक कुल 74 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है, जबकि पूरे सितंबर की सामान्य बारिश 128 मिमी है। अगले दो दिनों में बारिश हल्की रहने की संभावना है। इसके बाद 16 से 19 सितंबर के बीच मध्यम तीव्रता की बारिश के आसार हैं।

Advertisement

राजस्थान-गुजरात पर निम्न दबाव क्षेत्र

वर्तमान में अवशेष निम्न दबाव क्षेत्र दक्षिणी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तरी गुजरात के त्रि-जंक्शन पर बना हुआ है। यह अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी राजस्थान और उत्तरी गुजरात के कुछ हिस्सों से होते हुए पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके बाद अगले 24 घंटों में यह कमजोर होकर दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान की ओर खिसक सकता है। इस सिस्टम के प्रभाव से सोमवार 14 सितंबर को गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। वहीं, अहमदाबाद में पिछले 24 घंटों के दौरान 66 मिमी बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली के करीब आएगी मानसून ट्रफ

यह निम्न दबाव क्षेत्र राजस्थान के ऊपर कमजोर होकर खत्म हो सकता है और मौसमी मानसून ट्रफ में मिल सकता है। फिलहाल राजस्थान और गुजरात के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर काफी दूर बनी हुई है। यही ट्रफ दिल्ली में बारिश के लिए मुख्य मौसम प्रणाली है। सिस्टम के कमजोर होने के साथ 16 सितंबर से मानसून ट्रफ उत्तर की ओर खिसकेगी और दिल्ली के करीब पहुंचने लगेगी। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों से होकर एक पश्चिमी विक्षोभ भी ऊपरी वायुमंडल में आगे बढ़ रहा है।

16-17 सितंबर को दिल्ली में बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ेगी

इन दोनों मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से दिल्ली और आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश और बौछारें होने की संभावना है। गौरतलब है आज और कल दो दिन बहुत कम समय के लिए हल्की बारिश होगी। 16 सितंबर से मानसून ट्रफ दिल्ली के करीब आने लगेगी, वहीं पश्चिमी विक्षोभ की उत्तर दिशा में खिंचाव वाली गतिविधि भी इसके साथ मिलकर बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ाएगी। इस सप्ताह 14 से 19 सितंबर के बीच दिल्ली में बारिश की उम्मीद है, लेकिन 16 और 17 सितंबर को बारिश अधिक रह सकती है। 20 सितंबर से मौसम में सुधार और आसमान साफ होने की संभावना है। इसके बाद अगर बारिश में लंबा ब्रेक आता है, तो यह मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू होने का संकेत भी बन सकता है।

author image
AVM GP Sharma
President of Meteorology & Climate Change
AVM Sharma, President of Meteorology & Climate Change at Skymet Weather Services, is a retired Indian Air Force officer who previously led the Meteorological Branch at Air Headquarters in New Delhi. With over a decade of experience at Skymet, he brings a wealth of knowledge and expertise to the organization.
FAQ

दिल्ली में 16 और 17 सितंबर को बारिश की गतिविधियां अधिक प्रमुख रहने की संभावना है।

नहीं, इन दोनों दिनों में बारिश हल्की और थोड़े समय के लिए होने की संभावना है।

दिल्ली में 14 से 19 सितंबर के बीच बारिश और बौछारों की संभावना है। 20 सितंबर से मौसम में सुधार के आसार हैं।

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है