दिल्ली में फिर चढ़ेगा पारा, गरज के साथ धूल भरी आँधी आने के आसार, जानें पूरा मौसम अपडेट

By: Skymet team | Edited By:
May 21, 2025, 12:55 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

पिछले तीन दिनों से दिल्ली/एनसीआर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जो कल 20 मई से 1 डिग्री अधिक और सामान्य से भी 1 डिग्री ऊपर है। इस बढ़ते तापमान के साथ हवा में नमी बढ़ने के कारण हीट इंडेक्स भी बढ़ गया है। कल (20 मई) की दोपहर में तापमान करीब 50°C के आसपास पहुंच गया था। आज तापमान अधिक बढ़ने की संभावना है, जो 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

Advertisement

मौसम प्रणाली और संभावित गतिविधियाँ

Advertisement

उत्तरी पंजाब और इससे सटे पाकिस्तान के निचले हिस्सों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इस सिस्टम से एक लंभी पूर्व-पश्चिम दिशा की ट्रफ रेखा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है। यह ट्रफ दिल्ली के करीब स्थित है। बता दें, शुरुआथ में हवाएं हल्की और परिवर्तनशील होंगी, जो बाद में पूर्वी दिशा में मुड़ जाएँगी। दिन भर की गर्मी और बढ़ती नमी के कारण शाम के समय दिल्ली में गर्जन वाले बादल बन सकते हैं। इसके साथ ही धूल भरी आँधी और तेज हवाओं की भी संभावना बनी हुई है।

अब तक नहीं पड़ा कोई हीटवेव दिन

दिल्ली में अब तक मई के महीने में एक भी दिन लू नहीं चली है। अब तक का सबसे अधिक तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस 16 मई 2025 को रिकॉर्ड किया गया था। आज का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। जो पहले दर्ज किए गए उच्चतम तापमान से भी आगे निकल सकता है। कल 21 मई से दिल्ली-एनसीआर में पूर्वी हवाएं तेज हो जाएंगी और अगले 4 दिनों तक ऐसी ही बनी रहेंगी। जिसके कारण इस पूरे सप्ताह दिल्ली में चिपचिपी गर्मी, भारी उमस, गर्म दिन और उमस भरी रातों की स्थिति बनी रहेगी।

लू की संभावना कम

हालांकि, दिल्ली/एनसीआर में तापमान 42-43°C तक पहुंच सकता है। जो सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक होगा, लेकिन लू चलने की संभावना कम ही है। दिल्ली में मौसम गर्म और उमस भरा तो रहेगा, लेकिन हीटवेव की श्रेणी में आने के लिए जरूरी तापमान और परिस्थितियाँ फिलहाल बनती नहीं दिख रही हैं।

Advertisement
author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है