मुंबई में थमेगा नहीं मानसून, पूरे हफ्ते बरसेंगे बादल, बीच-बीच में तेज बौछारों के आसार

By: Skymet team | Edited By:
Sep 15, 2025, 1:30 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार दूसरे दिन जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है। बीते दिन 14 सिंतबर की सुबह सांताक्रूज में 87 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी और आज सुबह तक 73 मिमी और जुड़ गई। वहीं, कोलाबा वेधशाला पर 8:30 बजे तक 134 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगभग लगातार बारिश हो रही है और आज दिनभर भी तेज बौछारें जारी रहने की संभावना है।

तेलंगाना-विदर्भ का लो-प्रेशर सिस्टम कमजोर

तेलंगाना और विदर्भ क्षेत्र पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है, लेकिन इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण अभी भी विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य प्रदेश की सीमावर्ती हिस्सों में सक्रिय है। इस मौसमी सिस्टम आगे बढ़ने की संभावना नहीं है और अगले 2-3 दिन इन्हीं क्षेत्रों में बना रह सकता है। इसके असर से मध्य महाराष्ट्र और कोकण क्षेत्र, जिसमें मुंबई भी शामिल है, में मौसम गतिविधियाँ जारी हैं। बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बनने की संभावना है जो इसके बाद सक्रिय होगा।

पूर्वानुमान के अनुसार जारी है बारिश

मुंबई का यह मौसम पूरी तरह अनुमानित था और पूर्वानुमान से मेल खा रहा है। शहर और उपनगरों में रुक-रुक कर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा जारी रहेंगी। इस हफ्ते में मध्यम तीव्रता की बारिश जारी रहने की संभावना है, जिसमें बीच-बीच में बारिश की तीव्रता और फैलाव में थोड़े उतार-चढ़ाव होंगे। मुंबई के उत्तरी और दक्षिणी उपनगर, दोनों ही हिस्से प्रभावित रहेंगे।

सितंबर में बारिश सामान्य से अधिक

सितंबर महीने में अब तक मुंबई में 292.3 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य औसत 341.4 मिमी है। आज सुबह 8:30 से 11:30 बजे के बीच सांताक्रूज में 18 मिमी और कोलाबा में 24 मिमी वर्षा और दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी घाटों के दूसरी ओर पुणे में भी इस दौरान भारी वर्षा हुई है। उम्मीद है कि मुंबई आज ही अपने मासिक औसत को पार कर लेगा। अगस्त की तरह यह महीना भी सामान्य से काफी अधिक वर्षा के साथ समाप्त होगा।

सितंबर में मानसून विदाई की संभावना नहीं

मुंबई से मानसून की विदाई सितंबर महीने में संभव नहीं है। कम से कम इस महीने के अंतिम दिनों तक मानसून के बने रहने के आसार हैं। वहीं, मुंबई में लगातार हो रही बारिश इस संभावना को और मजबूत कर रही है।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है