महाराष्ट्र-कर्नाटक में बारिश का कहर जारी, प्री-मानसून ने पकड़ी रफ्तार, जानें किन इलाकों में होगी तेज बारिश

By: Skymet team | Edited By:
May 28, 2025, 5:15 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

मई का महीना महाराष्ट्र और कर्नाटक के लिए अत्यधिक और व्यापक प्री-मानसून बारिश लेकर आया है, जिससे यह हाल के वर्षों में सबसे अधिक बरसात वाला महीना बन गया है। हालांकि 26 मई को ही दक्षिण-पश्चिम मानसून ने कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में समय से पहले दस्तक दे दी थी, लेकिन अब तक हुई अधिकांश बारिश को प्री-मानसून गतिविधि माना गया है, क्योंकि आधिकारिक मानसून सीजन 1 जून से शुरू होता है।

मुंबई में रिकॉर्ड समय से पहले मानसून की दस्तक

Advertisement

इस साल मुंबई में मानसून के सबसे जल्दी पहुंचने का रिकॉर्ड बन चुका है। 1 मई से 27 मई के बीच महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई हिस्सों में सामान्य से कई गुना अधिक बारिश दर्ज की गई। कोंकण और गोवा में सामान्य से 2277% अधिक बारिश, मध्य महाराष्ट्र में 500% अधिक, मराठवाड़ा में 335% अधिक, और विदर्भ में 421% अधिक रिकॉर्ड हुई है। वहीं, कर्नाटक में भी भारी वर्षा हुई है। जिसमें तटीय कर्नाटक में 392%, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 209% और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 105% बारिश दर्ज हुई है।

Advertisement

अरब सागर में चक्रवातीय परिसंचरण से भारी बारिश जारी

पूर्व-मध्य अरब सागर में कर्नाटक तट के पास बना चक्रवाती परिसंचरण इन भारी वर्षाओं का मुख्य कारण है। अगले 48 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। दक्षिणी कोंकण के इलाके जैसे अलीबाग, रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी तथा गोवा में अधिक वर्षा होने की संभावना है।

मुंबई और उत्तरी कोंकण में थोड़ी राहत

हाल की मूसलधार बारिश के बाद मुंबई, ठाणे और दहाणू जैसे उत्तरी कोंकण के शहरों में अब केवल हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इससे मुंबईवासियों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

विदर्भ, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, और मराठवाड़ा जैसे महाराष्ट्र के आंतरिक क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

Advertisement

कर्नाटक के तटीय जिलों में बारिश

कर्नाटक के तटीय जिलों में जैसे बेलगावी, मैंगलोर, दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़ और होन्नावर में अगले 3 से 4 दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इन इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित हो सकता है।

पूरी तरह मानसून सक्रिय होने की संभावना

मानसून अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों और कर्नाटक के शेष क्षेत्रों में भी आगे बढ़ेगा। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें, क्योंकि मौसम की यह स्थिति कुछ बधाएं और परेशानी ला सकती है।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है