Skymet weather

[Hindi] 14-07-2015 के लिए राष्ट्रीय मौसम वीडियो रिपोर्ट

July 13, 2015 6:30 PM |

बारिश के लंबे दौर के बाद देश के अधिकांश हिस्सों में मौसमी गतिविधियां कम होने वाली हैं। मॉनसून ट्रफ हिमालय की तराई वाले भागों के पास जाएगी और दक्षिण पश्चिम मॉनसून अगले कुछ दिनों के लिए कमज़ोर होगा।

मॉनसूनी बारिश अब देश के कुछ ही हिस्सों में संभावित हैं। मंगलवार को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में हल्की बारिश दर्ज किए जाने का अनुमान है।

हिमालय की तराई वाले भागों से गुजर रही मॉनसून की अक्षीय रेखा बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। जिन क्षेत्रों पर मॉनसून रेखा है उन भागों में कुछ स्थानों पर वर्षा जारी रहेगी। पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों, सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों की बात करें तो पिछले 5-6 दिनों से मूसलाधार बारिश से भीग रहे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तथा एनसीआर में मॉनसून की सक्रियता बहुत कम रहेगी। हालांकि मंगलवार को कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

पश्चिमी तटों पर बनी ट्रफ रेखा के चलते तटवर्ती कर्नाटक में अच्छी बारिश जारी रहेगी। कोकण-गोवा और केरल में हल्की बारिश के आसार हैं।

दक्षिण भारत के शेष भागों तथा मध्य और पश्चिमी भारत के हिस्सों में मौसम पहले की तरह ही विशेष रूप से सक्रिय नहीं रहेगा।

मॉनसूनी बारिश घट रही है, जाहिर है अधिकांश भागों में पारा ऊपर जाएगा। मंगलवार को देश के सभी महानगरों में पारा सामान्य से ऊपर जा सकता है।

दिल्ली में 36 के 38 डिग्री तापमान के साथ मौसम काफी गर्म होगा।

जबकि मुंबई में 32 से 34 डिग्री तापमान और अधिक आर्द्रता से काफी असहजता रहेगी।

चेन्नई में 40 डिग्री तापमान के चलते भीषण गर्मी बनी रहेगी वहीं कोलकाता में 33 से 35 डिग्री और अधिक ह्युमिडिटी के कारण उमस जारी रहने वाली है।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try