Skymet weather

[Hindi] 25-08-2015 के लिए राष्ट्रीय मौसम वीडियो रिपोर्ट

August 24, 2015 4:06 PM |

 

इस समय देश में मॉनसून सुस्त हो गया है जिससे बारिश में कमी आ गई है। हालांकि अच्छी ख़बर यह है कि मॉनसून जल्द ही फिर से सक्रिय हो सकता है।

ओडिशा के तट के करीब बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम बंगाल और इससे सटे भागों पर भी आप देख सकते हैं। अनुमान है कि यह दोनों क्षेत्र जल्द ही आपस में जुड़ जाएंगे और एक निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएंगे जिससे मॉनसून फिर से सक्रिय हो उठेगा। पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 24 घटों के बाद अच्छी बारिश होने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा निकल कर ओडिशा और आंध्र प्रदेश होते हुए तमिलनाड़ु तक पहुँच रही है। ट्रफ रेखा वाले भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण भारत के बाकी राज्यों में भी कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है।

इधर उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दे सकता है। मॉनसून की अक्षीय रेखा हिमालय की तराई में है। यह पूर्व में बंगाल की खाड़ी में तो पश्चिम में पंजाब के पास बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा हालांकि एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें गिरने का अनुमान है। इधर महाराष्ट्र के मराठवाड़ और विदर्भ क्षेत्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और पश्चिमी राजस्थान में सामान्यतः शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try