Skymet weather

12 सितंबर मॉनसून पूर्वानुमान: पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, हिमाचल में वर्षा

September 11, 2018 8:39 PM |


 

मॉनसून की अक्षीय रेखा वर्तमान में फिरोजपुर, पटियाला, बरेली, बहराइच,गोरखपुर, पटना, बांकुरा, कोलकाता और बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी से गुज़र रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, मॉनसून हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल,सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के हिस्सों में सक्रिय रहा।

पिछले 24 घंटों में मेघालय के चेरापूंजी से प्रमुख वर्षा का योगदान आया जहां132 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं बागमारा में 88 मिमी और मालदा में 82मिमी वर्षा रेकॉर्ड की गयी।

11 सितंबर तक, देश भर के वर्षा के आंकड़े में 7 प्रतिशत की कमी है। हालांकि, दक्षिण भारत एकमात्र क्षेत्र है जहां 2% अधिक वर्षा हुई है। इस बीच,उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में 3%, 2% और 24% की कमी देखी गयी है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

अगले 24 घंटों के दौरान, मॉनसून के उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम,असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश पर सक्रिय रहने की उम्मीद है, हल्की से म्ध्यम वर्षा होगी, एक दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

इस बीच, दक्षिण पूर्व राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों, उत्तरी बिहार, ओडिशा के कुछ हिस्सो, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और रायलसीमा पर सामान्य मॉनसूनी बारिश की संभावना है। बाकी जगह मॉनसून कमजोर रहेगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try