Skymet weather

19 अप्रैल मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, पश्चिम बंगाल में बारिश; मध्य प्रदेश में लू के आसार

April 18, 2018 6:06 PM |

 

उत्तर के पहाड़ी राज्यों में उम्मीद से बेहतर बारिश हो रही है। एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास फिर से पहुँच गया है। इसके प्रभाव से हमारा अनुमान है कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर जबकि उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पश्चिम से आने वाले मौसमी सिस्टम के प्रभाव से हवाओं में विकसित हुआ चक्रवाती क्षेत्र मध्य पाकिस्तान तथा इससे सटे पंजाब पर सक्रिय है और इससे एक ट्रफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुँच रही है।

इन मौसमी सिस्टमों के चलते हमारा अनुमान है कि पंजाब के उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर बादलों की गरज के साथ बारिश हो सकती है। हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में भी आंशिक बादल रहेंगे और धूलभरी आँधी चलने तथा बादलों की गर्जना होने की संभावना है। हालांकि इन भागों में बारिश के आसार नहीं हैं।

राजधानी दिल्ली में आंशिक बादल दिखेंगे लेकिन मौसमी हलचल संभव नहीं जिससे तापमान में वृद्धि के साथ मौसम गर्म होता जाएगा।

[yuzo_related]

मध्य भारत में अब अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क हो गया है। तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और विदर्भ में कल पारा और बढ़ेगा। इसके चलते विदर्भ, मध्य प्रदेश और गुजरात में कुछ स्थानों पर लू का प्रकोप शुरू हो सकता है।

मुंबई में भी पारा सामान्य से ऊपर रहेगा। मौसम गर्म और उमसभरा रहेगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों की ओर चलें तो यहाँ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से ओड़ीशा तक एक ट्रफ रेखा सक्रिय है।

कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल में मंगलवार को काल बैसाखी का प्रभाव दिखा। तूफान और भीषण गर्जना के साथ बारिश ने भारी तबाही मचाई।

अनुमान है कि गंगीय पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में एक-दो स्थानों पर वर्षा जारी रहेगी। कोलकाता में भी गर्जना के साथ वर्षा देखने को मिल सकती है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है।

बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिण भारत में मौसम की हलचल कहीं-कहीं जारी है। यहाँ छत्तीसगढ़ से तमिलनाडु तक एक ट्रफ बनी हुई है। इसके प्रभाव से कर्नाटक में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी एक-दो जगहों पर हो सकती है बारिश।

हैदराबाद में दिन काफी गर्म हो सकता है। हालांकि आंशिक बादल छाए रहना का अनुमान है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try