Skymet weather

6 अप्रैल मौसम पूर्वानुमान: बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में बारिश; दिल्ली में आँधी और गर्जना के आसार

April 5, 2018 7:43 PM |


 

मॉनसून 2018 के सामान्य रहने की खबर के बीच आज भी एक अच्छी खबर उत्तर भारत के लिए। लंबे समय से शुष्क और गर्म मौसम से संघर्ष कर रहे उत्तर भारत में मौसम करवट लेने वाला है। इस समय जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और इससे सटे उत्तर-पश्चिम भारत पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी विकसित हो गया है।

हमारा अनुमान है कि इन सिस्टमों के प्रभाव से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं।

मैदानी भागों में भी मौसम बदलेगा। आंशिक बादल दिखेंगे और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में धूल भरी आँधी चलेगी या बादलों की गर्जना होगी। बारिश के आसार कल नहीं हैं लेकिन 7 अप्रैल से अगले 3 दिनों तक रुक-रुक कर प्री-मॉनसूनी बारिश दर्ज किए जाने का अनुमान है।

दिल्ली में धूलभरी आँधी चलने या बादलों की गर्जना होने की संभावना है। तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

[yuzo_related]

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में पहले से ही मौसम कुछ हलचल है। यहाँ पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे बिहार पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और एक ट्रफ रेखा यहाँ से बांग्लादेश तक बनी हुई है। इन सिस्टमों के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों, पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं।

शेष पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तरी ओड़ीशा तथा झारखंड में भी एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

कोलकाता में आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस बीच पूर्वी भारत से मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा होते हुए केरल तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके प्रभाव से मध्य भारत के भी कुछ हिस्सों में प्री-मॉनसून गतिविधियां संभावित हैं। यहाँ मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा में धूलभरी आँधी चलने या बादलों की गर्जना होने के आसार हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में बंगाल की खाड़ी से आ रही आर्द्र हवाओं के चलते यह ट्रफ अधिक सक्रिय होगी। जिससे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर जबकि केरल और कर्नाटक में एक-दो जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।
तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और गुजरात में लगभग सभी स्थानों पर कोई बदलाव नहीं होगा और मौसम शुष्क तथा गर्म बना रहेगा।

मायानगरी मुंबई में लोगों के लिए आंशिक बादलों के बीच गर्म और शुष्क मौसम रहेगा। हैदराबाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try