Skymet weather

14 दिसम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: चेन्नई व बंगलुरु में होगी वर्षा, उत्तर प्रदेश व बिहार में बना रहेगा कोहरा

December 13, 2016 2:28 PM |

 

चेन्नई और बंगलुरु सहित तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई जिलों को व्यापक बारिश देने के बाद चक्रवात वरदा आगे निकल गया है और इस समय कोमजोर होकर यह अरब सागर के दक्षिण-पूर्व में दिखाई दे रहा है।

इसके आगे बढ़ने से दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के पश्चिमी हिस्सों में बारिश बढ़ने की संभावना है। बुधवार को दक्षिणी और तटवर्ती कर्नाटक, कोंकण और गोवा तथा केरल में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

इस बीच तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं और बंगलुरु तथा चेन्नई में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

इस बीच उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर को पार करता दिखाई दे रहा है। इस सिस्टम के प्रभाव से राज्य के पर्वतीय हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या बर्फबारी दर्ज की जा सकती है।

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजधानी के आसपास के शहरों में उत्तर और उत्तर-पश्चिम से आ रही शुष्क हवाओं के चलते बुधवार को भी कोहरे में कमी रहेगी। हालांकि इन भागों में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। आने वाले दिनों में भी इन भागों में कोहरे से राहत बने रहने के आसार हैं।

लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे में कमी नहीं आएगी। बुधवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा जो यातायात को निश्चित रूप में प्रभावित करेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try