Skymet weather

21 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली में बढ़ेगा प्रदूषण जबकि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार में होगा कोहरा

December 20, 2017 4:00 PM |

 

जम्मू कश्मीर के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। उत्तराखंड में भी ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात होने का अनुमान है।

[yuzo_related]

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी पंजाब में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। जबकि उत्तर भारत के शेष मैदानी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा सुबह के समय छाया रहेगा। दिन में धुंध रहेगी।

इन राज्यों में हवा की रफ्तार कम होने के चलते प्रदूषण एक बार फिर से बढ़ गया है। दिल्ली में कल भी प्रदूषण का स्तर काफी ऊपर रहेगा और परेशान करेगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में सभी स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। गंगीय पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगहों पर बेहद घना कोहरा छाया रहेगा, जो रेल, सड़क और हवाई यातायात के लिए परेशानी का शबब बन सकता है। नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी मध्यम कोहरा जारी रहेगा।

मध्य भारत का रुख करें तो यहाँ दक्षिणी राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर कल भी बादल छाए रहेंगे। इन भागों में भी हवाएँ कमजोर हुई हैं जिसके चलते रात और सुबह का तापमान कुछ और बढ़ेगा। हालांकि दक्षिणी छत्तीसगढ़ और विदर्भ में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। मध्य भारत के सभी भागों में बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

आखिर में दक्षिण भारत के मौसम का हाल। बंगाल की खाड़ी में बनी ट्रफ के चलते तटीय तमिलनाडु में खाड़ी से आर्द्र हवाओं का व्यापक प्रवाह बना रहेगा। इन हवाओं के प्रभाव से तमिलनाडु के आंतरिक और तटीय जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है। चेन्नई में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम शुष्क बना रहेगा। अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try