Skymet weather

14 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तर के मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ी

December 13, 2015 6:19 PM |

 

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में अच्छी बर्फबारी देने वाला सशक्त पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है। लंबे इंतज़ार के बाद यह बर्फबारी हुई है। इस समय गतिविधियां बंद हो गई हैं और अगले 3-4 दिनों तक पहाड़ों पर खिली धूप के साथ मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में हुई इस बर्फबारी से मैदानी राज्यों का मौसम भी करवट ले चुका है। इस समय उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के चलते दिल्ली सहित उत्तर के राज्यों में सुबह के तापमान भारी गिरावट दर्ज की गई है। राजस्थान के चुरू में इस सीज़न का सबसे कम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उत्तर भारत में सोमवार को भी इसी तरह सर्दी जारी रहेगी। तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में एक-दो स्थानों पर शीतलहर के हालात बन सकते हैं।

उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के प्रभाव से पूर्वी भारत, मध्य भारत और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सोमवार को भी तापमान कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी।

उधर पूर्वोत्तर राज्यों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस मौसमी सिस्टम के चलते पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है।

पूर्वी राज्यों तक लक्षद्वीप से एक ट्रफ आ रही है जिसके चलते तटीय पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इसी के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

दक्षिण भारत के मौसम का हाल कुछ इस प्रभार है। लक्षद्वीप और मालदीव के पास बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते लक्षद्वीप और केरल के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जबकि दक्षिणी कर्नाटक और दक्षिणी तमिलनाड़ु में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try