Skymet weather

16 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर, पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत में घने कोहरे के आसार

December 15, 2015 5:30 PM |

 

एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पर्वतीय भागों के करीब पहुँचने वाला है। इसके प्रभाव से पाकिस्तान पर चक्रवाती हवाएं चल रही हैं, जो हवा के रूख को बदल रही हैं।

यह मौसमी हलचल बारिश तो नहीं देगा लेकिन इसके प्रभाव से उत्तर के पर्वतीय भागों पर बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही इसके चलते उत्तरी भारत में बुधवार को मध्यम कोहरा भी छा सकता है। इसके अलावा पूर्वी आर्द्र हवाएं भी चलने लगी हैं जिससे पूर्वी और उत्तर भारत में फिर से धुंध छाने के आसार हैं।

न्यूनतम तापमान में गिरावट स्थिर हो जाएगी जबकि दिन के तापमान में कुछ कमी आ सकती है। अगले 2 दिनों तक स्थितियां इसी तरह बनी रहेंगी। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में सुबह का तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा। दिन का तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा जो कि सामान्य है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में बुधवार को घना कोहरा छाया रह सकता है। सड़क, रेल और हवाई यातायात में इसके चलते बाधा आने की संभावना है।

उधर पूर्वोत्तर राज्यों पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब कमज़ोर हो गया है। इसके चलते बारिश महज़ अरूणाचल प्रदेश तक ही सीमित रहेगी।

यहां बने एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते आ रही आर्द्र पूर्वी हवाओं और शुष्क पश्चिमी हवाओं से मिल रही हैं जिसके कारण ओडिषा और छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के बाद कुछ बारिश हो सकती है।

उत्तर-पूर्वी मॉनसून शांत रहेगा और बारिश कम ही होगी। केरल, तटीय कर्नाटक और अंदरूनी तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है। शेष प्रायद्वीपीय भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try