Skymet weather

30 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर-पश्चिम भारत में हल्का गर्म मौसम जारी रहेगा

December 29, 2015 7:10 PM |

 

एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ों के करीब आता दिखाई दे रहा है। यह इस समय अफगानिस्तान और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर है।

फिलहाल इस समय हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। हालांकि इसके चलते कोई मौसमी हलचल संभावित नहीं है।

दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के भागों में बुधवार को दिन में मौसम सुहावना और हल्का गर्म बना रह सकता है। तापमान के लिहाज़ से मौसम को देखें तो इन भागों में अगले 48 घंटों तक कोई विशेष परिवर्तन संभावित नहीं है।

मध्य प्रदेश पर हवा में एक एंटी साईक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। जिसके चलते उत्तर और मध्य भारत में तापमान में बढ़ोत्तरी का यह क्रम बना हुआ है।

तापमान बढ़ने से गंगा के मैदानी भागों और मध्य भारत में अधिकांश स्थानों पर कोहरा ना के बराबर होगा। बुधवार को भी छिटपुट जगहों पर ही हल्के से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं।

इधर पूर्वोत्तर में त्रिपुरा और आसपास के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वोत्तर राज्यों में हवा उत्तर- पश्चिमी से बदलकर पूर्वी हो जाएगी, जिससे असम और अरूणाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। यहां न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।

दक्षिण भारत के मौसम की बात करें तो यहां उत्तर-पूर्वी मॉनसून अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी क्षेत्रों से इसकी वापसी शुरू भी हो गई है।

हालांकि बंगाल की खाड़ी में एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। जिसके प्रभाव से दक्षिणी तटवर्ती तमिलनाड़ु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केरल में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा जारी रहने की संभावना है।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try