Skymet weather

20 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर, हिमाचल में पड़ सकती है बर्फ, शेष भारत में शुष्क मौसम

February 19, 2018 6:56 PM |


 

दक्षिणी राज्यों और आसपास के भागों पर कोई सक्रिय सिस्टम नहीं है जिसके चलते तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ भागों में काफी गर्मी अपेक्षित है। विशेषकर केरल और इससे सटे दक्षिणी कर्नाटक में दिन में बेमौसम और तेज़ गर्मी महसूस की जा सकती है।

बंगलुरु में दिन की गर्मी के बाद रात सुहावनी होगी। हैदराबाद में भी मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। चेन्नई में गर्मी के साथ उमस भी परेशान करेगी।

[yuzo_related]

चलें पूरब की ओर तो यहाँ उत्तर प्रदेश और बिहार से लेकर झारखंड और पश्चिम बंगाल तक शुष्क मौसम के सिलसिले में कोई ब्रेक नहीं आएगा। हालांकि पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्वी अरुणाचल प्रदेश और इससे सटे असम में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। शेष भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

कोलकाता में दिन गर्म और उमसभरा होगा। रात सहज होगी। पटना में भी अब दिन में गर्मी की आहट मिलेगी जबकि रात और सुबह शीतल होंगी।

मध्य भारत में उत्तर-पश्चिम से शुष्क हवाएँ चल रही हैं। इसके अलावा गुजरात पर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके चलते भी वातावरण में शुष्कता बढ़ेगी। समूचे मध्य भारत में दिन में अच्छी धूप बनी रहेगी। कई इलाकों में पारा लगातार बढ़ रहा है। दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ भागों, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा।

इस बीच आपको बता दें कि राजस्थान के अलवर, भरतपुर, बीकानेर, चुरू, दौसा, गंगानगर, हनुमानगढ़ और सीकर में 21 फरवरी की शाम से 22 फरवरी की सुबह के बीच हल्की वर्षा हो सकती है। मुंबई में गर्मी के साथ उमस के चलते मौसम असहज रहेगा।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

इस बीच जम्मू कश्मीर के उत्तरी भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर वर्षा या हिमपात देखने को मिल सकता है।

उत्तराखंड सहित मैदानी भागों में मौसम में कोई परिवर्तन नहीं होगा। यहाँ शुष्क हवाओं और तेज़ धूप का प्रभाव बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी तेज़ धूप के साथ दिन गर्म रहेगा। हालांकि रात और सुबह में सर्दी बनी रहेगी। नवाबों के शहर लखनऊ का भी हाल कमोबेस ऐसा ही रहेगा। दिन गर्म और रात ठंडी रहेगी।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try