Skymet weather

23 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: पंजाब-राजस्थान में बारिश, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी के आसार

February 22, 2018 6:22 PM |


एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास पहुँच गया है। यह सक्रिय है और इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में कल शाम या रात से गतिविधियां शुरू होंगी। इन राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में भी हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है और यहाँ से एक ट्रफ रेखा उत्तरी मध्य प्रदेश तक विकसित हो गई है। इण सिस्टमों के चलते पंजाब और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ वर्षा हो सकती है।

दिल्ली और दक्षिणी हरियाणा में भी आंशिक बादल छाएंगे लेकिन बारिश के आसार कम हैं। हालांकि एक-दो स्थानों पर गर्जना हो सकती है।

[yuzo_related]

मध्य भारत के मौसम की बात करें तो यहाँ विदर्भ और इससे सटे भागों पर हवाओं में एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। यहाँ आ रही शुष्क हवाओं के प्रभाव से गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।

मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भागों और इससे सटे मध्य महाराष्ट्र में आंशिक बादल छा सकते हैं लेकिन मौसम शुष्क ही रहेगा। मुंबई में साफ आसमान के बीच धूप तीखी होगी जिससे गर्मी बढ़ सकती है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की ओर चलें तो बांग्लादेश और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम बंगाल की खाड़ी से नमी आकर्षित कर रहा है जिससे इन भागों में बादल छाए रहेंगे और उम्मीद की जा रही है कि शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश तथा पूर्वी असम में गरज के साथ हल्की वर्षा दर्ज की जाएगी। सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

दूसरी ओर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओड़ीशा में मौसम सूखा रहेगा। कोलकाता में धूप खिली रहेगी और मौसम शुष्क तथा गर्म होगा।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

द्रविण प्रदेशों में अभी भी कोई मौसमी हलचल विकसित नहीं हुई है जो बारिश दे सके या मौसम को बदल सके। कल भी तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम शुष्क होगा। हालांकि अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है।

हैदराबाद में भी गर्मी जारी रहेगी क्योंकि पारा गिरेगा नहीं। दूसरी ओर बंगलुरु में आप अच्छे मौसम की अपेक्षा कर सकते हैं। यहाँ दिन सुहावना होगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try