Skymet weather

25 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: बिहार, झारखंड, ओड़ीशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश

February 24, 2019 8:02 PM |

उत्तर भारत में एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है। इससे प्रभावित एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के पूर्व मध्य भागों पर बना हुआ है। इन सिस्टम्स के कारण, जम्मू काश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती हैं। इस बीच पंजाब के उत्तरी भागों पर भी एक दो स्थानी पर हल्की वर्षा होने के आसार है।

एक अन्य चक्रवती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के दक्षिण पश्चिम भागों पर मौजूद है, जिस वजह से राजस्थान के पश्चिमी भागों में कुछ स्थानो पर गरज और तेज़ हवाओं के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन के समय शुष्क मौसम बना रहेगा। यहाँ तापमान में हल्की वृद्धि होगी, हालांकि रात के समय एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

मध्य भारत में मध्य प्रदेश में शुष्क हवाएँ चल रही है, जिस कारण मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरी भागों में मौसम आरामदायक रहेगा, दूसरी ओर दक्षिणी भागों में मौसम गर्म रहेगा। छतीसगढ़ के उत्तरी भागों में एक चक्रवती हवाओं का क्षेत्र मौजूद है जिस कारण, एक दो स्थानों पर यहाँ गरज और तेज़ हवाओं के साथ हल्की वर्षा होगी। विदर्भ में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में वृद्धि होने के कारण गर्म मौसम जारी रहेगा।

छतीसगढ़ पर बने हुए चक्रवती हवाओं के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से नम और गर्म हवाएँ पूर्वी भारत पर बहेंगी जिनके कारण झारखंड और ओड़ीशा में कुछ स्थानों पर तेज़ हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होगी। सुबह के समय ओड़ीशा के तटीय भागों में कुछ स्थानों पर कोहरा छाने के आसार है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

बिहार में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होगी। गंगीय पश्चिम बंगाल में तेज़ हवाओं और गरज के साथ भारी वर्षा होने की उम्मीद है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में, असम और मेघालय के आसपास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है जिसके कारण पूर्वोत्तर राज्यों में अनेक स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहेगी।

दक्षिण में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण दिन में मौसम काफी गर्म रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try