Skymet weather

5 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर, हिमाचल में बर्फबारी, पंजाब, हरियाणा, यूपी, में कोहरा

February 4, 2018 5:13 PM |


 

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू और कश्मीर के पास एक ऊपरी हवा प्रणाली के रूप में प्रचलित है। इसके साथ ही जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उच्च स्तरों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस बीच, उत्तरपश्चिम भारत के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरे की उम्मीद है।

[yuzo_related]

मध्य भारत की ओर जाएँ तो यहाँ मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि की उम्मीद है। दिन के आरामदायक होने की उम्मीद है, जबकि रात के समय थोड़ी ठंडक देखने को मिल सकती है।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर रुख करें तो उत्तरी उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे की उम्मीद है। गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है जिसका श्रेय झारखंड और आस-पास उत्तरी उड़ीसा के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र को जाएगा। वहीं उत्तरपूर्व बांग्लादेश और आस-पास असम में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस प्रकार, अरुणाचल प्रदेश पर हल्की वर्षा संभव है।

दक्षिण भारत की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बीच, दक्षिणी प्रायद्वीप के बाकी हिस्सों पर मौसम शुष्क रहेगा
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु के तटीय किनारे पर देखा जाता है। यह मौसम प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगी, जिससे तमिलनाडु और केरल पर बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा, दक्षिण तमिलनाडु के एक दो स्थानों पर बारिश दर्ज की जा सकती है।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

भारत के प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली में शुष्क मौसम दिखाई देगा। वहीं मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में मौसम गर्म रहेगा। दिल्ली और चेन्नई में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बेंगलुरु में खुशनुमा मौसम जारी रहेगा। कोलकाता में शुष्क मौसम के साथ सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try