Skymet weather

23 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: देश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम के आसार

February 22, 2016 5:35 PM |


 

इस समय उत्तर भारत में कोई सक्रिय मौसमी हलचल नहीं है। संभावना है कि फरवरी के बाकी दिनों में उत्तर भारत के मैदानी भागों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। दिन में तेज़ धूप से गर्मी महसूस की जाएगी जबकि रात में अच्छी सर्दी बनी रहेगी।

असम के ऊपर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अरूणाचल प्रदेश और ऊपरी असम में कुछ स्थानों पर बारिश दे सकता है।

मध्य भारत में कोई मौसमी सिस्टम नहीं है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में फिलहाल गर्म और शुष्क मौसम जारी रहेगा।

एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के आगे निकल जाने से ओडिशा से महाराष्ट्र तक एक ट्रफ विकसित हो गई है। यह ट्रफ धीरे-धीरे सशक्त होगी और इसके चलते पूर्वी राज्यों में मौसमी गतिवधियां देखने को मिल सकती हैं।

फिलहाल ओडिशा में पारा सामान्य से काफी अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। संभावित बारिश से तापमान में 25 फरवरी के आसपास व्यापक कमी देखने को मिलेगी।

यहां दक्षिण में एक ट्रफ और दो विपरीत दिशा से आ रही हवाओं के चलते मौसम प्रभावित होगा। केरल और कर्नाटक के तटीय भागों में हल्की बारिश कुछ स्थानों पर दर्ज किए जाने का अनुमान है।

दिल्ली के सुबह के तापमान में गिरावट होगी और यह 11 डिग्री रहेगा। दिन में तापमान होगा 27 डिग्री सेल्सियस।

कोलकाता में 34 डिग्री अधिकतम तापमान के चलते दिन काफी गर्म रहेगा। यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

विदर्भ और तेलंगाना में दिन में असामान्य गर्मी देखने का मिल रही है। हैदराबाद में पारा और बढ़ते हुए दिन में 38 डिग्री और रात में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try