Skymet weather

26 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ में हो सकती है अच्छी वर्षा

February 25, 2016 3:52 PM |


 

उत्तर-पश्चिम भारत के भागों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। दिन में चमकती धूप और दक्षिण पूर्वी गर्म हवाओं के चलते दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी का क्रम जारी रहेगा।

बंग्लादेश से विदर्भ तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके दोनों किनारों पर चक्रवाती हवा के क्षेत्र इसे सक्रिय बना रहे हैं।

एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के भागों पर देखा जा सकता है जबकि दूसरा पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।

यह मौसमी सिस्टम आपस में मिल गए हैं जिससे इनका प्रभावी रूप देखने को मिलेगा। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ में अधिकांश जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। इन राज्यों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में इस समय कोई प्रभावी सिस्टम नहीं है जिसके चलते शुक्रवार को भी बारिश की गतिविधियों में यहां कमी रहेगी।

दक्षिणी क्षेत्रों की बात करें तो तमिलनाड़ु के तटीय भागों पर एक ट्रफ रेखा बन गई है। इसके प्रभाव से राज्य के तटवर्ती क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

दक्षिण भारत के शेष राज्यों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। हालांकि आंशिक तौर पर बादल देखे जा सकते हैं।

दिल्ली में पारा दिन में 31°C और रात में 13°C पर बना रहेगा।

लखनऊ में दिन का तापमान होगा 30°C रात में 12°C रहने का अनुमान है।

अहमदाबाद में 34°C के साथ दिन गर्म रहेगा। रात में 15°C तापमान दर्ज किया जाएगा।

बंगलूरू में भी अच्छी गर्मी पड़ रही है। यहां अधिकतम 35°C जबकि न्यूनतम 22°C तापमान रहने का अनुमान है।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try