Skymet weather

11 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी

January 10, 2016 6:11 PM |


 

एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू कश्मीर के पास पहुंच गया है। इसके चलते अनुमान है कि 11 जनवरी की शाम से 12 जनवरी के बीच जम्मू कश्मीर और इससे सटे हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में बारिश और बर्फबारी दर्ज की जाएगी।

दिल्ली सहित मैदानी राज्यों में इस मौसमी हलचल का कोई विशेष प्रभाव देखने का नहीं मिलेगा हालांकि यह तापमान को नीचे जाने से रोकेगा। वर्तमान मौसमी परिदृश्य के अनुसार पश्चिमी राजस्थान पर 12 जनवरी को एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो सकता है।

उत्तर भारत के मैदानी भागों में कोहरा छाने के आसार बहुत कम हैं।

पूर्वी राज्यों में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का प्रवाह कम होगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में अधिकांश जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते हो रही बारिश में काफी कमी आने का अनुमान है। हालांकि अरूणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा जारी रह सकती है। असम और मेघालय में घना कोहरा छाया रह सकता है।

मध्य भारत तथा उससे महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा। इन भागों में सुबह के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

इधर प्रायद्वीपीय भारत के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क होगा। पिछले 2-3 दिनों के दौरान तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। लेकिन यहां हवा बदल गई है। इस समय इन भागों में पूर्वी आर्द्र हवाएं पहुंच रही हैं जिससे सोमवार को सुबह के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try