Skymet weather

12 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के आसार, दिल्ली में बढ़ सकता है कोहरा

January 11, 2016 5:50 PM |

 

जम्मू कश्मीर के पास बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।

इस सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया जिससे उत्तर पश्चिमी भारत में हवाओं का रूख बदल गया है। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी भागों में सुबह का तापमान बढ़ेगा। राजस्थान के पश्चिमी भागों में हल्की वर्षा होने के आसार हैं। राज्य के मध्य और दक्षिणी भागों में बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

नम दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण इन भागों में आर्द्रता बढ़ गई जो कोहरे के लिए अनुकूल है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोहरे की तीव्रता अधिक हो सकती है। कई जगहों पर मध्यम जबकि एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।

पूर्वोत्तर राज्यों में 12 जनवरी को मौसम शुष्क हो जाएगा। हाल की बारिश और मेघालय पर बने एक कमज़ोर चक्रवाती हवाओं के कारण इन राज्यों में आर्द्रता काफी अधिक हो गई है। नमी बढ़ने से इन राज्यों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

विदर्भ के ऊपर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। यह मध्य भारत के भागों में मौसम को शुष्क बनाए रखेगा।

प्रायद्वीपीय भारत में बारिश जैसी गतिविधियों की संभावना नहीं है। दक्षिणी राज्यों में तापमान सामान्य के आसपास बने रहेंगे।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try