Skymet weather

2 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर 24 घंटों में हो सकती है बर्फबारी

January 1, 2016 5:33 PM |

 

एक नया पश्चिमी विक्षोभ इस समय अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर दिखाई दे रहा है। पूर्वी दिशा में बढ़ते हुए यह अगले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर के करीब पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। शेष जम्मू कश्मीर और उससे सटे पंजाब में बादल आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा सुबह के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होगी।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। हालांकि यह कमज़ोर है। जिससे यह मौसम का प्रभावित नहीं करेगा बल्कि यह उत्तर के मैदानी राज्यों में तापमान को नीचे जाने से रोकेगा।

दिल्ली सहित गंगा के मैदानी भागों में कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा और कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में भी वातावरण में धुंध छाई रहेगी।

पूर्वोत्तर राज्यों में त्रिपुरा के पास भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पिछले 2 दिनों से बना हुआ है। इसके चलते पूर्वोत्तर राज्यों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बारिश दर्ज की जाएगी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। शेष पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में कई जगहों पर मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

मध्य भारत के भागों में दिन का तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री ऊपर चल रहा है। मध्य प्रदेश पर बने इस एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते तापमान अगले 24 घंटों तक इसी स्तर पर रहेगा।

मुंबई सहित तटीय महाराष्ट्र में तापमान सामान्य से काफी अधिक है, जिससे लोग असमय पड़ रही गर्मी से परेशान है। इसमें अगले 2 दिनों तक किसी राहत की उम्मीद नहीं है।

इधर प्रायद्वीपीय भारत में पूर्वोत्तर मॉनसून वापसी के करीब है। जिससे प्रायद्वीपीय भारत में अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि दक्षिणी-तटवर्ती तमिलनाड़ु में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।
 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try