Skymet weather

7 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बर्फबारी के आसार

January 6, 2016 5:58 PM |

 

उत्तर भारत में बनी दो मौसमी हलचलों के चलते जल्द ही सर्दी बढ़ने के आसार हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के करीब पहुंचने वाला है। इसके चलते जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 7 और 8 जनवरी को हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है।

इधर राजस्थान पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सशक्त होता दिखाई दे रहा है। इसके प्रभाव से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहने के आसार हैं। इन भागों में हल्की वर्षा होने की भी संभावना है।

उधर पूर्वोत्तर राज्यों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह फिलहाल मौसम को प्रभावित नहीं करेगा। लेकिन 8 जनवरी को पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश होने के आसार हैं।

मध्य भारत के पास बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहेगा। जिससे इन भागों में असामान्य गर्मी जारी रहेगी।

इधर बंगाल की खाड़ी में एक ट्रफ रेखा बन गई है। फिलहाल यह बहुत प्रभावी नहीं है। लेकिन इसके चलते दक्षिणी तटवर्ती तमिलनाडु में हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

देश के अन्य भागों के तापमान की बात करें तो उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। जबकि दिन में पारा 25-26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा।

इधर प्रायद्वीपीय भारत में कोई विशेष मौसमी हलचल नहीं है। जिसके चलते यहां भी दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने रहेंगे। इन भागों में सुबह का तापमान 20 से 25 डिग्री जबकि दिन का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try